ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के मामले में बनाया विश्व रिकार्ड

  • 02 Jun 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

1 जून, 2023 को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 12 लाख 38 हज़ार 116 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।   

प्रमुख बिंदु  

  • पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी से जागरूकता लाने की छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, ई.आई.ए.सी.पी की यह अभिनव पहल थी, जिसमें एक ही दिन में पर्यावरण संरक्षण के लिये अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने हेतु शपथ का लक्ष्य रखा गया था
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण मंडल के इस अभियान में भागीदारी की अपील करते हुए कहा था कि यह शपथ ही नहीं बल्कि एक जन अभियान है, जो नवा छत्तीसगढ़ में एक कीर्तिमान स्थापित करेगा।  
  • मुख्यमंत्री की अपील का असर हुआ और राज्य में हर वर्ग के लोगों ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक दिन में 12 लाख 38 हज़ार 116 से अधिक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर विश्व रिकार्ड कायम किया।  
  • रायपुर ज़िले में एक दिन में सबसे अधिक शपथ का विश्व रिकार्ड टूटा और 1 लाख 75 हज़ार 209 शपथ के साथ मंडल ने लिमका बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया।  
  • साथ ही पूरे राज्य में 12 लाख 38 हज़ार 116 से अधिक लोगों को शपथ दिलाकर इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकार्ड एवं वर्ल्ड रिकार्ड बुक में मंडल ने अपना नाम दर्ज कराया।

close
Share Page
images-2
images-2