इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की प्रख्यात चेस खिलाड़ी किरण अग्रवाल बनीं भारतीय शतरंज टीम की कोच

  • 09 Nov 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

7 नवंबर, 2022 को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने छत्तीसगढ़ की प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल को भारतीय शतरंज टीम का कोच नियुक्त किया है। इससे पूर्व 2004 में भी किरण अग्रवाल ने भारतीय शतरंज टीम की कोच बनने का गौरव हासिल किया था।

प्रमुख बिंदु

  • इस्पात नगरी भिलाई की किरण अग्रवाल आगामी 13 नवंबर से 23 नवंबर तक श्रीलंका में आयोजित होने जा रही कामनवेल्थ चेस चैंपियनशिप में शामिल होने वाली 16 सदस्यीय भारतीय टीम में बतौर कोच शिरकत करेंगी।
  • किरण अग्रवाल के अलावा प्रवीण थिप्से, वी. रविचंद्रन एवं प्रसन्नजीत दत्ता भी भारतीय शतरंज टीम के कोच बनाए गए हैं।
  • गौरतलब है कि किरण अग्रवाल प्रदेश की एकमात्र महिला शतरंज खिलाड़ी हैं, जिन्हें वीमेन फीडे मास्टर का टाइटल विश्व शतरंज महासंघ द्वारा प्रदत्त किया गया है। विदित है कि शतरंज ओलंपियाड के समय छत्तीसगढ़ में टॉर्च रिले लाई गई थी, जिसमें टॉर्च थामने का सौभाग्य भी किरण अग्रवाल को मिला था।
  • किरण लंदन, दुबई, जर्मनी, यूगोस्लाविया, बांग्लादेश, दोहा (कतर) जैसे लगभग 15 से अधिक प्रमुख देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने प्रदर्शन से प्रतिद्वंद्वियों को लोहा मनवा चुकी हैं।
  • इनकी उपलब्धियों को देखते हुए तत्कालीन मध्य प्रदेश सरकार ने 1986 में इन्हें ‘विक्रम अवार्ड’ से नवाजा था।
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमंत खुटे ने बताया कि राज्य के विनोद राठी व किरण अग्रवाल शतरंज जगत् की ऐसी हस्ती हैं, जो देश के लिये काफी भाग्यशाली साबित हुए हैं। वर्ष 2001 में विश्व जूनियर अंडर-20 भारतीय दल के कोच बनकर विनोद राठी एथेंस (ग्रीस) गए थे, जहाँ महिला वर्ग का खिताब कोनेरू हंपी ने जीता था। वहीं वर्ष 2004 में किरण अग्रवाल को भारतीय टीम की कोच बनकर लेबनान जाने का मौका मिला, जिसमें भारतीय टीम को सिल्वर मेडल की प्राप्ति हुई थी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2