इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

झारखंड के जावेद पठान को मिला ‘छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव अवार्ड 2023’

  • 01 Jul 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

28 जून, 2023 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी पश्चिम के मुक्ति फाउंडेशन हॉल में दादा साहब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड फिल्म्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड निवासी बॉलीवुड एक्टर जावेद पठान को ‘छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया।  

प्रमुख बिंदु  

  • जावेद पठान को यह अवार्ड ‘एनआरआई वाइव्स’फिल्म के लिये मिला, जहाँ उन्हें ‘आइकॉन एक्टर ऑफ द ईयर’ की उपाधि दी गई। फिल्म की शूटिंग अमेरिका में हुई थी। 
  • विदित है कि ‘छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव अवार्ड’ से उन्हें नवाज़ा जाता है जो समाज को एक बेहतर संदेश देते हैं या जिन्होंने समाज के लिये अच्छा काम किया हो। यह अवार्ड सभी क्षेत्र के लोगों को दिया जाता है, चाहे वह फिल्म की दुनिया में हो, साहित्य के क्षेत्र में हो, प्रशासनिक अधिकारी हो या फिर राजनीति के क्षेत्र में हो। 
  • ‘एनआरआई वाइव्स’ एक सच्ची घरेलू कहानी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में वास्तविक जीवन से प्रेरित चार एनआरआई कहानियों को दिखाया गया है। इनमें से तीसरी कहानी का नाम ‘डिजायर’है, जिसमें जावेद पठान ने लीड रोल किया है। वे इसमें ग्रे कैरेक्टर में दिखे हैं, उनके किरदार का नाम गौरव है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अच्छे लोग जीवन की विषम परिस्थितियों में ग्रे शेड भी दिखा सकते हैं।  
  • ज्ञातव्य है कि जावेद पठान झारखंड के एक छोटे से शहर धनबाद के रहने वाले हैं और लगातार सफलता की बुलंदियों को छू रहे हैं। इससे पहले 2020 में उन्हें ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन अवॉर्ड’ मिला था।  
  • जावेद पठान अब तक कई टीवी सीरियल, वेब सीरीज और म्यूजिक एल्बम में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को लुभा चुके हैं। जोधा अकबर, विघ्नहर्त्ता गणेश, महाराणा प्रताप, बालवीर और महादेव जैसे कई टीवी शो में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2