ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2024

  • 01 May 2024
  • 11 min read

चर्चा में क्यों?

यमुनोत्री मंदिर 10 मई को खुलेगा और 31 अक्तूबर 2024 को बंद होगा, जो यमुना नदी के स्रोत पर आशीर्वाद लेने वाले तीर्थयात्रियों का स्वागत करता है।

मुख्य बिंदु:

  • यमुनोत्री मंदिर पवित्र चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव है। यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में गढ़वाल हिमालय में स्थित है।
    • प्रत्येक वर्ष, हज़ारों हिंदू इस तीर्थस्थल पर आशीर्वाद लेने के लिये आध्यात्मिक यात्रा पर जाते हैं।
  • वर्ष 2024 में इस शुभ तिथि को हिंदू पंचांग के आधार पर चुना गया है, जो अक्षय तृतीया के साथ मेल खाता हैइस दिन का बहुत महत्त्व है

यमुना नदी

  • परिचय:
    • यमुना नदी उत्तर भारत में गंगा की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है।
    • यह विश्व के व्यापक जलोढ़ मैदानों में से एक यमुना-गंगा मैदान का एक अभिन्न भाग है।
  • स्रोत: इसका स्रोत निचली हिमालय पर्वतमाला में बंदरपूंँछ शिखर के दक्षिण-पश्चिमी किनारों पर 6,387 मीटर की ऊँचाई पर यमुनोत्री ग्लेशियर में स्थित है।
  • बेसिन: यह उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से प्रवाहित होते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम (जहाँ कुंभ मेला आयोजित होता है) स्थल पर गंगा में मिल जाती है।
  • महत्त्वपूर्ण बाँध: लखवार-व्यासी बाँध (उत्तराखंड), ताजेवाला बैराज बाँध (हरियाणा) आदि।
  • महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ: चंबल, सिंध, बेतवा और केन।
  • यमुना नदी से संबंधित सरकारी पहल
    • यमुना एक्शन
    • फरवरी 2025 तक यमुना को साफ करने के लिये दिल्ली सरकार की छह सूत्री कार्य योजना

close
Share Page
images-2
images-2