उत्तराखंड
चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 उत्तराखंड में
- 02 Mar 2026
- 13 min read
चर्चा में क्यों?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026' का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। यह एक सप्ताह तक चलने वाला सांस्कृतिक और पर्यटन कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र की विरासत, संस्कृति और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।
मुख्य बिंदु:
- स्थल: यह आयोजन उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में स्थित चंपावत ज़िले में आयोजित किया जा रहा है।
- यह महोत्सव चंपावत क्षेत्र की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है, विशेष रूप से काली कुमाऊँ की होली परंपराओं का, जिनमें बैठकी होली, खड़ी होली, चौफुल्ला, लय-ताल, राग-रागिनी और विविध लोक कलाएँ शामिल हैं।
- पर्यटन फोकस: इस संस्करण को ‘विंटर कॉर्बेट फेस्टिवल’ के रूप में भी नामित किया गया है, जिसका उद्देश्य शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना है।
- पर्यटन को प्रोत्साहित करने और स्थानीय युवाओं के लिये रोज़गार सृजन हेतु पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग और माउंटेन बाइकिंग जैसी साहसिक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।
- स्थानीय कला एवं हस्तशिल्प: कुमाऊँनी पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों और स्थानीय कृषि उपज के प्रचार हेतु प्रदर्शनियाँ लगाई गई हैं।
- ये पहलें स्थानीय कारीगरों, उत्पादकों और स्वयं सहायता समूहों को समर्थन प्रदान करेंगी तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ विज़न के अनुरूप हैं।
- महत्त्व: चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026, उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन को एकीकृत कर आर्थिक विकास को गति देने, क्षेत्रीय परंपराओं के संरक्षण तथा चंपावत को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के प्रयासों को दर्शाता है।
|
और पढ़ें: स्वयं सहायता समूह, ‘वोकल फॉर लोकल’ विज़न |