दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



मध्य प्रदेश

चंद्रशेखर आज़ाद जयंती

  • 24 Jul 2025
  • 14 min read

चर्चा में क्यों?

प्रधानमंत्री ने चंद्रशेखर आज़ाद को उनकी जयंती (23 जुलाई, 2025) पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य बिंदु 

चंद्रशेखर आज़ाद के बारे में: 

  • जन्म: 
    • चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को भाबरा (अब मध्य प्रदेश में) में हुआ था।
  • स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका: 
    • वे जलियांवाला बाग हत्याकांड (1919) से अत्यंत प्रभावित हुए और छोटी उम्र में ही स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो गए। 
    • एक छात्र के रूप में वे असहयोग आंदोलन (1921) में शामिल हुए और वर्ष 1922 में गांधीजी द्वारा असहयोग आंदोलन को निलंबित करने के बाद हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) के प्रमुख सदस्य बन गए।
    • HRA को बाद में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी (HSRA) के रूप में पुनर्गठित किया गया।
      • इसकी स्थापना वर्ष 1928 में नई दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला में चंद्रशेखर आज़ाद, अशफाकुल्ला खान, भगत सिंह, सुखदेव थापर और जोगेश चंद्र चटर्जी द्वारा की गई थी।
  • क्रांतिकारी गतिविधियाँ: 
  • विरासत: 
    • अल्फ्रेड पार्क, इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में 27 फरवरी, 1931 को पुलिस द्वारा गिरफ्तार होने से बचने के लिये उन्होंने स्वयं को गोली मारकर बलिदान दे दिया।

close
Share Page
images-2
images-2