ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


बिहार

बिहार ने 25 वर्षों के बाद स्वर्ण पदक जीता

  • 20 Feb 2025
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 में बिहार ने 25 वर्षों के बाद स्वर्ण पदक जीता। 

मुख्य बिंदु 

  • 08 फरवरी, 2025 को उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 में बिहार की महिला खिलाड़ी ख़ुशबू कुमारी, निखत ख़ातून और पायल प्रीति ने लॉन बॉल की ट्रिपल महिला स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीता। 
  • बिहार ने 25 वर्षों के बाद राष्ट्रीय खेलों में यह स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। 
  • फाइनल मुकाबले में, बिहार की टीम ने पश्चिम बंगाल को 15-14 के करीबी अंतर से हराया। 
  • 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 में बिहार 1 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक जीत के साथ 29वें स्थान पर रहा। 

38 वें राष्ट्रीय खेल

  • 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 के मध्य उत्तराखंड में किया गया। इसका उद्घाटन देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। 
  • खेलों का शुभंकर मौली था, जो उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल से प्रेरित था। 
  • राष्ट्रीय खेलों में 32 खेल प्रतियोगिताएँ शामिल हुईं। 
  • महाराष्ट्र ने 54 स्वर्ण, 71 रजत और 76 कांस्य पदक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि हरियाणा 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य पदक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर रहा। 


39 वें राष्ट्रीय खेल

  • 39वें राष्ट्रीय खेल 2026 में मेघालय में आयोजित किये जाएंगे। 





close
Share Page
images-2
images-2