हरियाणा
Switch To English
श्रेष्ठ राज्य कृषि नेतृत्व पुरस्कार, 2021
- 23 Oct 2021
- 1 min read
चर्चा में क्यों?
हाल ही में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 12वें कृषि नेतृत्व सम्मेलन व नेतृत्व पुरस्कार, 2021 के दौरान हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी. दलाल को श्रेष्ठ राज्य कृषि नेतृत्व पुरस्कार, 2021 प्रदान किया।
प्रमुख बिंदु
- हरियाणा को कृषि क्षेत्र में पिछले सात वर्षों से किये जा रहे नवाचार व नई पद्धतियों को लागू करने के फलस्वरूप प्रदेश को राज्यों की श्रेणी में श्रेष्ठ राज्य कृषि नेतृत्व पुरस्कार, 2021 से नवाजा गया है।
- इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रगतिशील किसान कंवल सिंह चौहान को भी पुरस्कृत किया गया।
- इस अवसर पर जे.पी. दलाल ने कहा कि हरियाणा ने इनोवेशन के लिये जो कदम उठाए हैं, उनमें पानी का सही उपयोग करना, कम पानी में तैयार होने वाली फसलों का विविधीकरण और किसान की आमदनी बढ़ाने के लिये तरह-तरह की अनेक योजनाएँ शामिल हैं।