दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



बिहार

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति

  • 08 Jan 2026
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने पटना उच्च न्यायालय के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।

मुख्य बिंदु:

  • पद की शपथ: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 219 के तहत बिहार के राज्यपाल (आरिफ मोहम्मद खान) द्वारा शपथ दिलाई गई।
  • संवैधानिक प्रावधान: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 के तहत भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति की गई।
  • कॉलेजियम प्रणाली: यह नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम की अनुशंसा पर आधारित है।
  • उत्तराधिकारी: उन्होंने पटना उच्च न्यायालय के 46वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पवनकुमार भीमप्पा बजंथरी (अक्तूबर 2025 तक) का स्थान लिया।
  • कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (ACJ): न्यायमूर्ति सुधीर सिंह (6 जनवरी, 2026 तक)।
  • पूर्व पदस्थापन: न्यायमूर्ति साहू ओडिशा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।
close
Share Page
images-2
images-2