इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पुरस्कारों की घोषणा

  • 30 Mar 2023
  • 6 min read

चर्चा में क्यों?

29 मार्च, 2023 को राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने वर्ष 2022-23 के लिये अकादमी पुरस्कारों तथा सम्मानों की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु

  • अकादमी कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने विभिन्न पुरस्कारों के निर्णायकों की संस्तुतियों के आधार पर निर्णय की जानकारी दी।
  • विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान तथा चयनित व्यक्ति-
    • सूर्यमल्ल मीसण शिखर पुरस्कार (पद्य) (71 हज़ार रुपए) - बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार मधु आचार्य आशावादी को उनकी पुस्तक ‘पीड़ आडी पाळ बाध’के लिये।
    • गणेशीलाल व्यास उस्ताद पद्य पुरस्कार (51 हज़ार रुपए) - बारां निवासी ओम नागर को उनकी पुस्तक ‘बापू : एक कवि की चितार’के लिये।
    • शिवचंद भरतिया गद्य पुरस्कार (51 हज़ार रुपए) - बीकानेर के कमल रंगा को पुस्तक ‘आलोचना रै आभै सोळह कलावां’के लिये।
    • मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार (51 हज़ार रुपए) - अलवर ज़िले के कलेक्टर तथा राजस्थानी व हिन्दी के चर्चित साहित्यकार डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को उनकी पुस्तक ‘भरखमा’के लिये।
    • बावजी चतर सिंह अनुवाद पुरस्कार (31 हज़ार रुपए) - लूणकरणसर के राजूराम बिजारणियाँ को उनकी पुस्तक ‘झोकड़ी खावतो बगत’के लिये।
    • सांवर दइया पैली पोथी पुरस्कार (31 हज़ार रुपए) - भीलवाड़ा के मोहन पुरी को उनकी पुस्तक ‘अचपळी बातां’के लिये 
    • जवाहरलाल नेहरू राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार (31 हज़ार रुपए) - रायसिंहनगर की किरण बादळ को उनकी पुस्तक ‘टाबरां री दुनियां’के लिये।
    • प्रेमजी प्रेम राजस्थानी युवा लेखन पुरस्कार (31 हज़ार रुपए) - लूणकरणसर के देवीलाल महिया को उनकी पुस्तक ‘अंतस रो ओळमो’, के लिये।
    • राजस्थानी महिला लेखन पुरस्कार (31 हज़ार रुपए) - बीकानेर की डॉ. कृष्णा आचार्य को उनकी पुस्तक ‘नाहर सिरखी नारियां’ के लिये।
    • रावत सारस्वत राजस्थानी साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार (31 हज़ार रुपए) - ‘राजस्थली’ पत्रिका श्रीडूंगरगढ़ को दिया जाएगा।
  • सचिव शरद केवलिया ने बताया कि भतमाल जोशी महाविद्यालय पुरस्कार के तहत प्रथम स्थान प्राप्त राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के छात्र योगेश व्यास को उनकी कहानी ‘गैरी नींद’पर 11,000 रुपए का व द्वितीय स्थान प्राप्त जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र व फालना निवासी अभिमन्यु सिंह इंदा को उनके व्यंग्य ‘थांरो-म्हारो भविष्य’के लिये 7,100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • मनुज देपावत पुरस्कार के तहत प्रथम स्थान प्राप्त राजकीय सार्दुल उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर के छात्र अरमान नदीम को उनकी लघुकथा ‘खोखो नीं हटसी’पर 7,100 रुपए का व द्वितीय स्थान प्राप्त इक्कीस एकेडमी फॉर ऐक्सीलेंस गोपल्याण की छात्रा व महाजन निवासी कल्पना रंगा को उनकी कहानी ‘कंवळै मन री डूंगी पीड़’पर 5,100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
  • इनको मिलेगा सम्मान-
    • राजस्थानी भाषा सम्मान (51 हज़ार रुपए) - वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चंद्रप्रकाश देवल (अजमेर)
    • राजस्थानी साहित्य सम्मान (51 हज़ार रुपए) - वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन देव चारण (जोधपुर)
    • राजस्थानी संस्कृति सम्मान (51 हज़ार रुपए) - ब्रजरतन जोशी (बीकानेर)
    • राजस्थानी प्रवासी साहित्यकार सम्मान (51 हज़ार रुपए) - रामबक्स (मुंबई)
  • अकादमी का 31,000 रुपए प्रत्येक का आगीवाण सम्मान प्रदेश के 14 वरिष्ठ साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा। इनमें नंदकिशोर शर्मा (जैसलमेर), मेहरचंद धामू (परलीका, हनुमानगढ़), चांदकौर जोशी (जोधपुर), दीनदयाल ओझा (जैसलमेर), सोहनदान चारण (जोधपुर), भोगीलाल पाटीदार (डूंगरपुर), भंवरलाल भ्रमर (बीकानेर), गौरीशंकर भावुक (तालछापर, सुजानगढ़), पुरुषोत्तम पल्लव (उदयपुर), श्याम जांगिड़ (चिड़ावा, झुंझुनूं), गोपाल व्यास (बीकानेर), मुकट मणिराज (कोटा), बिशन मतवाला (बीकानेर), उपेंद्र अणु (ऋषभदेव, उदयपुर) शामिल हैं।  
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow