इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

वन मंत्री अकबर ने किया ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन

  • 02 Mar 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

1 मार्च, 2022 को छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बिलासपुर ज़िले के बहतराई स्टेडियम के बी.आर.यादव एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों से पुरुष वर्ग की 16 टीमों और महिला वर्ग की 14 टीमों सहित कुल तीस टीमें हिस्सा ले रही हैं। 
  • इस टूर्नामेंट में हरियाणा, दिल्ली, मुंबई, राउरकेला, रोहतक, प्रयागराज, सोनीपत, बंगलूरू आदि से पुरुष वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। इसी प्रकार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नागपुर, मेरठ, ग्वालियर तथा हरियाणा से महिला हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।
  • प्रतियोगिता का पहला उद्घाटन मैच पुरुष वर्ग के सूफिया स्पोर्टिंग क्लब अमरावती और ज़िला हॉकी संघ बिलासपुर के बीच खेला गया।
  • मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ से  विसेंट लकड़ा, सबा अंजुम जैसे खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा के दम पर प्रदेश को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि हॉकी सहित विभिन्न खेलों  को प्रोत्साहन देने के लिये शासन स्तर पर योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2