दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

कॉमनवेल्थ और एशियाड में उतरेंगी छत्तीसगढ़ की आकर्षि

  • 25 Apr 2022
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में छत्तीसगढ़ की उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप भारतीय बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित चयन स्पर्धा में महिला एकल में विजेता बनीं।

प्रमुख बिंदु

  • चयन स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने के कारण आकर्षि कश्यप का अब इंग्लैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 और एशियन गेम्स, 2022 में भाग लेना तय हो गया है।
  • इन दोनों अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में आकर्षि भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू के साथ हिस्सा लेंगी।
  • एशियाड और कॉमनवेल्थ के अलावा आकर्षि को उबेर कप 2022 में भी खेलने का मौका मिलेगा।
  • गौरतलब है कि महिला एकल चयन स्पर्धा के फाइनल मैच में आकर्षि ने अश्मिता चालिहा को तीन सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow