प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • 29 Jun 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

28 जून, 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य की नई टाउनशिप स्थापना नीति के संबंध में प्रस्ताव को पास करने के साथ- साथ कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी।  

प्रमुख बिंदु  

  • बैठक में उत्तर प्रदेश निजी विश्विद्यालय अधिनियम-2019 के तहत अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये मुहर लग गई है।   
  • बैठक में अन्य महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव, जिन पर मुहर लगी है-  
    • छोटे शहरों में निजी क्षेत्र के सहयोग से छोटी-छोटी कालोनियाँ लाई जाएंगी। 
    • 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव।  
    • महात्मा बुद्ध कृषि एवं कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर का प्रस्ताव। 
    • जगत गुरु राम भद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट को उत्तर प्रदेश जगत गुरु राम भद्राचार्य विकलांग राज्य विश्वविद्यालय करने का प्रस्ताव। कुलपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य आजीवन कुलाधिपति रहेंगे तथा उनके बाद राज्यपाल कुलाधिपति होंगे।
    • 6 जनपदों में वायबिलिटी कैप फंड के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में प्रस्ताव। 
    • जनपद कौशांबी में इंट्रो इस्राइल एक्सीलेंस ऑफ फूड के स्थापना के लिये भूमि स्थानांतरण का प्रस्ताव। 
    • मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा का प्रस्ताव। इसके तहत 5 लाख तक की वित्तीय सेवा प्राप्त हो सकेगी। इसके लिये 18 से 60 साल के उद्यमी आवेदन कर सकते हैं। 
    • आगरा और मथुरा में हेलीकॉप्टर सेवा का प्रस्ताव।  
    • मथुरा चीनी मील का पुन: चलाए जाने का प्रस्ताव। 
    • वृक्षारोपण अभियान 2023 में प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण किये जाने का प्रस्ताव।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2