इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

52 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित

  • 04 Sep 2023
  • 6 min read

चर्चा में क्यों?

3 सितंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 52 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 48 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु  

  • शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में 05 सितंबर, 2023 को राजभवन के दरबार हॉल में राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। 
  • समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिये चयनित 48 शिक्षकों में से प्रत्येक को 21-21 हज़ार रुपए की राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश की महान विभूतियों की स्मृति में दिये जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हज़ार रुपए और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।  
  • राज्य स्मृति पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षक -  
    • डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार: प्रधान पाठक ममता अहार (ज़िला रायपुर)  
    • डॉ. मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार: प्रधान अध्यापक मधु तिवारी (ज़िला कोंडागाँव)  
    • डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार: व्याख्याता रश्मि वर्मा (ज़िला रायगढ़)  
    • श्री गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार: शिक्षक एल.बी. इंदिरा चंद्रवंशी (ज़िला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) 
  • राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022 से सम्मानित होने वाले शिक्षक- 
    • शिक्षक एल.बी. कृष्णपाल राणा और शिक्षक एल.बी. रूखमणी साहू (ज़िला कांकेर) 
    • सहायक शिक्षक एल.बी. देवेंद्र कुमार देवांगन और प्रधान पाठक ब्रजेश्वरी रावटे (ज़िला नारायणपुर) 
    • शिक्षक महेश कुमार सेठिया और व्याख्याता रमेश कुमार उपाध्याय (ज़िला जगदलपुर)  
    • सहायक शिक्षक एल.बी. खेमलाल सिन्हा और उच्च श्रेणी शिक्षक ऊषा भूआर्य (ज़िला दंतेवाड़ा)  
    • सहायक शिक्षक एल.बी. श्रवण कुमार यादव और सहायक शिक्षक एल.बी. पुष्पलता साहू (ज़िला बालोद)  
    • सहायक शिक्षक एल.बी. तुलेश्वर कुमार सेन और शिक्षक एल.बी. पारूल चतुर्वेदी (ज़िला राजनांदगांव) 
    • प्रधान पाठक यशवंत कुमार पटेल और शिक्षक एल.बी. सुश्री के. शारदा (ज़िला दुर्ग)  
    • शिक्षक यक्ष चंद्राकर और प्रधान पाठक शिव कुमार बंजारे (ज़िला कबीरधाम)  
    • शिक्षक एल.बी. ज्योति बनाफर और व्याख्याता एल.बी. सुषमा शुक्ला शर्मा (ज़िला बेमेतरा) 
    • व्याख्याता एल.बी. अनिल कुमार प्रधान और सहायक शिक्षक एल.बी. डोलामणी साहू (ज़िला महासमुंद)  
    • सहायक शिक्षक एल.बी. संतोष कुमार तारक और सहायक शिक्षक एल.बी. लताबेला मोंगेंरे (ज़िला गरियाबंद)  
    • सहायक शिक्षक एल.बी. उत्तम कुमार देवांगन और सहायक शिक्षक एल.बी. डॉ. गोपा शर्मा (ज़िला रायपुर) 
    • व्याख्याता एल.बी. राजूराम साहू और सहायक शिक्षक एल.बी. दीनबंधु सिन्हा (ज़िला धमतरी) 
    • सहायक शिक्षक एल.बी. विनोद कुमार डड़सेना और प्रधान पाठक आशा साहू (ज़िला बलौदाबाज़ार-भाटापारा) 
    • सहायक शिक्षक एल.बी. राजेश कुमार सूर्यवंशी और व्याख्याता एल.बी. अनुराग तिवारी (ज़िला जांजगीर-चांपा) 
    • व्याख्याता एल.बी. भोजराम पटेल और सहायक शिक्षक एल.बी. संतोष कुमार पटेल (ज़िला रायगढ़) 
    • व्याख्याता एल.बी. सुशील कुमार पटेल और सहायक शिक्षक एल.बी. रामधन पटेल (ज़िला बिलासपुर) 
    • सहायक शिक्षक एल.बी. अदिति शर्मा और सहायक शिक्षक एल.बी. भीष्म प्रसाद त्रिपाठी (ज़िला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) 
    • सहायक शिक्षक एल.बी. गोकुल प्रसाद मार्बल और शिक्षक मुकुंद केशव उपाध्याय (ज़िला कोरबा) 
    • सहायक शिक्षक एल.बी. पुष्पेंद्र कुमार कौशिक और सहायक शिक्षक एल.बी. मीरा देवांगन (ज़िला सक्ती)  
    • सहायक शिक्षक एल.बी. रूद्र प्रताप सिंह राणा और व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनोद पांडेय (ज़िला कोरिया) 
    • व्याख्याता निशा सिंह और सहायक शिक्षक एल.बी. दिनेश कुमार साहू (ज़िला सूरजपुर) 
    • व्याख्याता अनामिका चक्रवर्ती और व्याख्याता एल.बी. अंचल कुमार सिन्हा (ज़िला सरगुजा) 
    • व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य बाबूलाल लहरे और सहायक शिक्षक एल.बी. रमेश कुमार साकेत (ज़िला बलरामपुर)
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2