इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद व कुरुक्षेत्र सहित 5 ज़िले पर्यटन हब में शामिल

  • 12 Nov 2022
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

10 नवंबर, 2022 को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने भारत सरकार की स्वदेश दर्शन-0 योजना के अंतर्गत पर्यटन आधारभूत संरचना के विकास के लिये आयोजित प्रथम राज्य संचालन कमेटी की बैठक में बताया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद व कुरुक्षेत्र सहित 5 ज़िलों को पर्यटन हब में शामिल किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि स्वदेश दर्शन-2.0 योजना पर्यटन को बढावा देने के लिये बेहतर कारगर योजना है तथा इस पर अधिक ध्यान देकर कार्य किया जाना चाहिये, ताकि राज्य में पर्यटन को विकसित करके रोज़गार के अवसर भी बढ़ाए जा सकें।
  • उन्होंने बताया कि पंचकूला ज़िले में पर्यटन के लिये संरचनात्मक ढाँचा तैयार करने हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पंचकूला में मोरनी हिल्स, यादविन्द्रा गार्डन, कौशल्या डैम, नाडा साहिब जैसे 55 पर्यटन स्थल हैं।
  • महेंद्रगढ़ व फरीदाबाद ज़िले को भी स्वदेश दर्शन-2.0 योजना में शामिल करने के प्रस्ताव को पर्यटन मंत्रालय को भेजा जाएगा, ताकि इन ज़िलों में भी पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। महेंद्रगढ़ में माधोगढ़ का किला, बीरबल का छत्ता, जलमहल, ढोसी पर्वत जैसे अनेक प्राचीन स्मारक स्थल हैं, जिनको पर्यटन के लिये विकसित किया जा रहा है।
  • उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में ऐतिहासिक सूरजकुंड, दमदमा लेक, अरावली गोल्फ क्लब, सोहना का झरना आदि 17 पर्यटन स्थल हैं तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार सूरजकुंड में आधुनिक स्तर का विशेष पर्यटन खंड बनाने पर भी कार्य किया जाएगा, ताकि यह पर्यटकों के लिये और अधिक आकर्षण का केंद्र बन सके।
  • ज्ञातव्य है कि यमुनानगर में आदिबद्री, लोहागढ़, हथनीकुंड बैराज, कलेसर नेशनल पार्क, चन्हेटी पिल्लर आदि कई पर्यटक स्थल हैं।
  • मुख्य सचिव ने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना 0 के तहत पर्यटन एवं संबद्ध बुनियादी ढाँचा, पर्यटन सेवाएँ, मानव एवं पूंजी विकास, स्थल प्रबंधन एवं प्रोत्साहन आदि पर कार्य किया जाना है। इनके अलावा सांस्कृतिक एवं हेरिटेज पर्यटन, साहसिक गतिविधियाँ, ग्रामीण एवं वेलनेस पर्यटन जैसी सुविधाओं और सेवाओं पर भी कार्य किया जाएगा। इसके लिये बैठकें, सम्मेलन एवं प्रदर्शनी स्थल तथा पर्यटन प्रोत्साहनों को भी बढ़ावा देने के लिये स्थानों का चयन किया जाएगा।
  • स्वदेश दर्शन 1.0 योजना के तहत पर्यावरण पर्यटन, वन्य जीव, बुद्विष्ठ, अध्यात्मिक, पहाड़ी दुर्गम क्षेत्र, तीर्थंकर आदि स्थलों का चयन किया गया। इस योजना में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कृष्णा सर्किट परियोजना को शामिल कर 97.34 करोड़ रुपए की लागत से टूरिस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।
  • इनमें बहुउद्देशीय पर्यटन सूचना केंद्र, सरोवर की रेलिंग, अभिमन्यु घाट, लाईट एंड साउंड शो जैसी 5 योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसे नवंबर माह में पूरा कर संचालित किया जाएगा तथा कुरुक्षेत्र के थानेसर शेख चिल्ली महल को भी इस योजना में शामिल कर विकसित किया जाएगा।       
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2