हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs

मध्य प्रदेश
Switch To English

मध्य प्रदेश को 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला कांस्य पदक

  • 28 Nov 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली में हुए 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2022 में मध्य प्रदेश मंडप ने विशेष प्रस्तुति से कांस्य पदक प्राप्त किया।

प्रमुख बिंदु 

  • मध्य प्रदेश शासन की ओर से मध्य प्रदेश मंडप के डायरेक्टर बी.एन. तिवारी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
  • मेले में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोडमैप सहित राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों, सांस्कृतिक धरोहर, कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया गया।
  • इसके साथ ही छतरपुर की माटी शिल्प और भोपाल की जरी-जरदोजी शिल्प कला के सजीव प्रदर्शन से राज्य की कला और सांस्कृतिक समृद्धि की झलक प्रस्तुत की गई।
  • दिल्ली के प्रगति मैदान में इस साल आयोजित 41वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में स्वदेशी कंपनियों का जोर देखने को मिला। वहीं स्वदेशी कंपनियों के प्रोडक्ट्स भी लोगों को खूब पसंद आए। इस कारण अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में स्वदेशी कंपनियों ने काफी अच्छा बिज़नेस किया। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला छोटी-छोटी स्वदेशी कंपनियों के लिये यह एक अच्छा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है।
एसएमएस अलर्ट
Share Page
× Snow