इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

तीसरा झारखंड साइंस फिल्म फेस्टिवल संपन्न

  • 19 Oct 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

18 अक्टूबर, 2022 को झारखंड राज्य के ‘तीसरे झारखंड साइंस फिल्म फेस्टिवल’के दूसरे चरण का राज्य के गिरिडीह ज़िले के सर जेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल, में समापन हो गया।

प्रमुख बिंदु

  • झारखंड साइंस फॉर सोसाइटी के महासचिव डीएनएस आनंद ने बताया कि गिरिडीह में 17 और 18 अक्टूबर, 2022 को फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ है, जिसमें कोडरमा और गिरिडीह ज़िलों में अभ्रक के अवैध खनन पर आधारित फिल्म ‘द अगली साइड ऑफ ब्यूटी’ का भी प्रदर्शन हुआ।
  • इस फिल्म में माइका और ढिबरा चुनने की व्यथा को बड़े ही मार्मिक ढंग से दर्शाया गया है। इसमें ढिबरा चुनकर जीवनयापन और शिक्षा ग्रहण की परिस्थितियों को दिखाकर छात्राओं को प्रेरित किया गया। 48 मिनट की यह फिल्म अभ्रक खनन और सौंदर्य प्रसाधन उद्योग पर आधारित है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के फिल्मकार दीपक बारा हैं।
  • इसके अलावा झारखंड के फिल्मकार प्रकाश की फिल्म 'The Fire Within' का भी प्रदर्शन हुआ। इसमें झारखंड के कोयला खनन क्षेत्र की दर्दनाक तस्वीर बयाँ की गई है, जिसमें यह दर्शाया गया है कि भ्रष्टाचार, माफिया की ताकत से विस्थापन का दंश झेल रहे आदिवासी समुदाय की अस्मिता भी अब खतरे में है।
  • विदित है कि 14 अक्टूबर को बोकारो में तीसरे झारखंड साइंस फिल्म फेस्टिवल का आगाज़ हुआ था, जिसमें डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म और एनीमेशन आधारित फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। इसमें बीजू टोप्पो द्वारा निर्देशित पद्मश्री सिमोन उराँव के पर्यावरण और जल संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘झरिया’की भी स्क्रीनिंग हुई। इसके अलावा फिल्म 'My Life as a Snail', फिल्म 'Green', शॉर्ट फिल्म ‘Decay’, फिल्म 'An Engineered Dream', फिल्म 'Coral Woman'] शॉर्ट फिल्म ‘कमीज’, फिल्म 'Damodar’s sorrow' और फिल्म 'The Ganita Story' का भी प्रदर्शन हुआ।
  • ज्ञातव्य है कि झारखंड के विभिन्न भागों में अब तक दो साइंस फिल्म फेस्टिवल का सफल आयोजन हो चुका।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2