इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

37वाँ राष्ट्रीय खेल: हरियाणा 192 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा

  • 13 Nov 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

9 नवंबर, 2023 को गोवा में संपन्न हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा 62 स्वर्ण, 55 रजत और 75 कांस्य सहित 192 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 

प्रमुख बिंदु  

  • 26 अक्तूबर से 9 नवंबर, 2023 तक गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र 80 स्वर्ण, 69 रजत और 79 कांस्य सहित 228 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि सर्विसेस 66 स्वर्ण, 27 रजत और 33 कांस्य सहित 126 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 
  • 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने पिछले वर्ष गुजरात में खेले गए 36वें राष्ट्रीय खेलों के मुकाबले 26 पदक अधिक जीते मगर द्वितीय स्थान पाने में हरियाणा चार पदकों से चुक गया।  
  • महाराष्ट्र ने नेशनल गेम्स 2023 मेडल टैली में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए राजा भालिंद्र सिंह ट्रॉफी जीती, जो नेशनल गेम्स में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को दी जाती है। 
  • 37वें नेशनल गेम्स में ओलंपिक तैराक श्रीहरि नटराज (8 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) को सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट, जबकि जिमनास्ट संयुक्ता प्रसेन काले और प्रणति नायक (4 स्वर्ण और 1 रजत प्रत्येक) को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट चुना गया। 
  • हरियाणा के जिमनास्टिक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में पहली बार 11 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। हरियाणा जिमनास्ट ने 4 स्वर्ण, 3 रजत, 4 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।
  • हरियाणा के कुश्ती खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल में अपने प्रदेश के लिए सर्वाधिक 24 पदक जीते। इनमें 11 स्वर्ण, 1 रजत और 12  कांस्य पदक शामिल हैं। 
  • टीम स्पर्धा में हरियाणा का प्रर्दशन 
    • टीम स्पर्धा में प्रदेश की हॉकी टीमों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण और महिला टीम ने रजत पदक जीता। पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में कर्नाटका टीम को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं महिला हॉकी टीम का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश के साथ हुआ। इस मुकाबले में शूटआउट में हार के साथ हरियाणा को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। 
    • कबड्डी तथा हैंडबाल स्पर्धा में पुरुष-महिला टीमों को फाइनल में हार के साथ रजत पदक हासिल हुए। वहीं फुटबाल में महिला टीम ने पश्चिम बंगाल को 1-0 से हराकर कांस्य जीतने में काम रही। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2