इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

प्रदेश में बनाए जाएंगे 35 नए बाल आश्रय गृह

  • 06 Nov 2023
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

5 नवंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार घर से भागे हुए, गुमशुदा, तस्करी किये गए, कामकाजी, बाल भिखारियों, मादक द्रव्यों के सेवन करने वाले बच्चों की देखभाल के लिये प्रदेश में 35 नए आश्रय गृहों का निर्माण कराया जाएगा।  

प्रमुख बिंदु  

  • महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों समेत 19 जनपदों में इन आश्रय गृहों का निर्माण कराया जाएगा। विभाग की ओर से इसके लिये 400 करोड़ रुपए की धनराशि प्रस्तावित है। 
  • विदित हो कि किराये और राजकीय भवनों में संचालित बाल आश्रय भवनों में से अधिकांश की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जर्ज़र भवनों, तंग कमरों, भवनों में खुली हवा व क्षमता के सापेक्ष मूलभूत ढाँचों का अभाव देखते हुए सरकार नए आश्रय स्थलों का निर्माण कराने जा रही है।  
  • यहाँ खुले हवादार कमरे, योग, व्यायाम, खेलकूद, बागवानी आदि के लिये खुले मैदान होंगे, साथ ही चाइल्ड केयर होम, ऑब्जर्वेशन होम, न्याय बोर्ड, सुपरिंटेंडेंट एवं वॉर्डन के आवास की भी सुविधा होगी। 
  • महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बालिकाओं के लिये 12 बाल गृह, बालकों के लिये 1 बाल गृह, शिशुओं और विशेषज्ञ दत्तकग्रहण यूनिट के लिये 6 बाल गृह, किशोरों के लिये 11 संप्रेक्षण गृह व 5 इंटीग्रेटेड होम का निर्माण प्रस्तावित है। राज्य सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में सभी श्रेणियों का कम-से-कम एक गृह संचालित करेगी।  
  • प्रस्तावित राजकीय गृहों में शामिल हैं- 
    • आगरा में एक बालिका गृह,  
    • अलीगढ़ में बाल गृह और किशोर संप्रेक्षण गृह,  
    • आज़मगढ़ में शिशु गृह एवं बालिका गृह,  
    • प्रयागराज में बाल गृह और किशोर संप्रेक्षण गृह,  
    • लखनऊ में एकीकृत आश्रय सदन,
    • बरेली में बालिका गृह, किशोर संप्रेक्षण गृह एवं शिशु गृह,  
    • मेरठ में बालिका गृह, किशोर संप्रेक्षण गृह एवं शिशु गृह,  
    • सहारनपुर में बालिका गृह और किशोर संप्रेक्षण गृह,  
    • मुरादाबाद में बालिका गृह और किशोर संप्रेक्षण गृह,  
    • वाराणसी में एकीकृत आश्रय सदन,  
    • मिर्ज़ापुर में बालिका गृह और किशोर संप्रेक्षण गृह,  
    • गोरखपुर में एकीकृत आश्रय सदन,  
    • बस्ती में बालिका गृह और किशोर संप्रेक्षण गृह,  
    • झाँसी में बालिका गृह, किशोर संप्रेक्षण गृह एवं शिशु गृह,  
    • कानपुर में शिशु गृह/विशेषज्ञ दत्तकग्रहण अभिकरण,  
    • अयोध्या में एकीकृत आश्रय सदन,  
    • देवीपाटन में बालिका गृह और किशोर संप्रेक्षण गृह,  
    • चित्रकूट में बालिका गृह, किशोर संप्रेक्षण गृह और शिशु गृह, 
    • अमेठी में एकीकृत आश्रय सदन।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2