इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिये झारखंड के 30 खिलाड़ियों का चयन

  • 29 May 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

27 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिये झारखंड के 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

प्रमुख बिंदु  

  • उल्लेखनीय है कि 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 21 जून तक ओडिशा के राउरकेला में किया जाएगा।
  • इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिये झारखंड पुरुष टीम के गठन के लिये एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल में चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इस चयन ट्रायल में झारखंड के कई ज़िलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनका कई टीम बनाकर आपस में मैच कराया गया और उनमें से बेहतर 30 खिलाड़ियों को चयनित किया गया।  
  • विदित है कि अब चयनित इन 30 खिलाड़ियों के लिये विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जाएंगे। इसके बाद उनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों को चुना जाएगा, जो झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में करेंगे।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow