मध्य प्रदेश
28 वीं राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप
- 01 May 2025
- 3 min read
चर्चा में क्यों?
मध्य प्रदेश ने 28वीं राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते।
मुख्य बिंदु
- राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप
- यह भारत की प्रमुख घरेलू एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसका आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) द्वारा हर वर्ष किया जाता है।
- यह प्रतियोगिता ट्रैक एवं फील्ड इवेंट्स में देश के शीर्ष एथलीटों को एक साझा मंच प्रदान करती है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये चयन का आधार भी बनती है।
- इसका 28वाँ संस्करण 21 से 24 अप्रैल 2025 तक केरल के कोच्चि में आयोजित किया गया।
- इस इवेंट में 38 मेडल स्पर्द्धाएँ आयोजित की गईं।
- महत्त्व
- यह मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय एथलेटिक्स मानचित्र पर स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।
- खिलाड़ियों की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिये प्रेरणा बनेगी।
प्रतियोगिता |
एथलीट |
उपलब्धि |
शॉट पुट |
समरजीत सिंह |
स्वर्ण पदक |
पोल वॉल्ट |
देव मीणा |
स्वर्ण पदक |
3000 मीटर स्टीपलचेज़ (महिला) |
मंजू यादव |
स्वर्ण पदक |
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI)
- परिचय: AFI की स्थापना, 1946 में भारत में एथलेटिक्स के लिये एक गैर-सरकारी, गैर-लाभकारी, स्वायत्त शीर्ष निकाय के रूप में की गई थी।
- यह विश्व एथलेटिक्स, एशियाई एथलेटिक्स एसोसिएशन (AAA) और भारतीय ओलंपिक संघ से संबद्ध है।
- उद्देश्य: एथलेटिक्स को लोकप्रिय बनाना, एथलीटों के प्रदर्शन में सुधार लाना और खेल को व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य बनाना।
- संरचना: AFI में 32 संबद्ध राज्य और संस्थागत इकाइयाँ शामिल हैं।
- कार्य: यह अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिये टीमों का चयन करता है, राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेज़बानी करता है तथा एथलेटिक्स को आगे बढ़ाने के लिये प्रतियोगिताओं का उपयोग करता है। इसके अतिरिक्त, यह कोचिंग कार्यक्रमों, प्रतिभा-विकास शिविरों और जमीनी स्तर पर विकास पर ज़ोर देता है।