दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



हरियाणा

गुरुग्राम, हरियाणा में 24वाँ वसंत उत्सव

  • 13 Feb 2026
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?

वसंत उत्सव का 24वाँ संस्करण फरवरी 2026 में हरियाणा के गुरुग्राम स्थित साईं का आँगन में आयोजित किया गया।

मुख्य बिंदु:

  • थीम: राजस्थान को थीम राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया।
  • आयोजक: यह उत्सव CBS कल्चरल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया।
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ:
    • पारंपरिक प्रस्तुतियों में राजस्थानी लोक संगीत जैसे केसरिया बालम तथा भवाई और घूमर जैसे नृत्य शामिल थे।
    • उत्सव में UNESCO द्वारा मान्यता प्राप्त कालबेलिया नृत्य और ईथर बैंड द्वारा भारतीय शास्त्रीय रागों को समकालीन संगीत के साथ मिश्रित प्रस्तुतियाँ भी प्रदर्शित की गईं।
  • शास्त्रीय एवं भक्ति कला: युवा कलाकारों ने राग बसंती, भक्ति पद, ओडिसी शैली की बसंत पल्लवी, शास्त्रीय सरगम और भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे परंपरा के पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरण पर ज़ोर दिया गया।
  • सांस्कृतिक संगम: इस आयोजन में सदियों पुरानी राजस्थानी परंपराओं को आधुनिक कलात्मक अभिव्यक्ति के साथ जोड़ा गया, जिससे यह प्रदर्शित हुआ कि लोक स्मृति और समकालीन रचनात्मकता सांस्कृतिक उत्सवों में साथ-साथ कैसे सह-अस्तित्व रखती हैं।
  • महत्त्व: वसंत उत्सव ने भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और उत्सव का मंच प्रदान किया। उसे समकालीन कलात्मक अभिव्यक्तियों से जोड़कर पीढ़ियों के बीच सांस्कृतिक निरंतरता और सराहना को सुदृढ़ किया।

और पढ़ें: UNESCO, कालबेलिया नृत्य

close
Share Page
images-2
images-2