इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

भारतीय महिला फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिये सिमडेगा की 2 महिला फुटबॉलर चयनित

  • 27 Feb 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

26 फरवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार अंडर-17 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 के लिये भारतीय महिला फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिये सिमडेगा की दो महिला फुटबॉलरों (विकसित बाड़ा और सौलिना डांग) का चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि अंडर-17 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 का आयोजन 20 से 29 मार्च तक बांग्लादेश में किया जाएगा।
  • विदित है कि इस चैंपियनशिप के लिये 20 से 22 फरवरी तक मध्य प्रदेश के इंदौर में भारत के 100 से अधिक महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को ऑल इंडिया फुटबॉल महासंघ की ओर से ट्रायल लिया गया था, जिसमें 35 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैंप के लिये चयन हुआ, जिसमें सिमडेगा की दो खिलाड़ी विकसित बाड़ा और सौलिना डांग भी शामिल हैं।
  • दोनों खिलाड़ी संत पात्रिक आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र गुमला में फुटबॉल कोच बीना के संरक्षण में ट्रेनिंग ले रही हैं।
  • विकसित बाड़ा सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड के रसिया के दोकाटोली की रहने वाली है, वहीं सौलिना डांग बानो प्रखंड की बांकी पंचायत के हेलगारहा की रहने वाली है।
  • ज्ञातव्य है कि हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने सिमडेगा की इन दोनों महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को कोरोना काल के समय आर्थिक रूप से एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर मदद की गई थी।
  • गौरतलब है कि रसिया की रहने वाली विकसित बाड़ा आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार की रहने वाली है तथा सौलिना डांग भी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र की रहने वाली है। खेतीबाड़ी के अलावा मज़दूरी कर परिवार का भरण-पोषण होता है।  
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2