इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

बिहार के 15 शिल्प कलाकार वर्ष 2021 के राज्य पुरस्कार और 14 मेधा पुरस्कार से सम्मानित

  • 26 Oct 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

25 अक्तूबर, 2023 को बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने अधिवेशन भवन में हुए समारोह में राज्य के 15 शिल्प कलाकार को वर्ष 2021 के राज्य पुरस्कार और 14 को मेधा पुरस्कार से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

  • राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले कलाकारों को 50 हज़ार रुपए और मेधा पुरस्कार प्राप्त करने वालों को 25 हज़ार रुपए और प्रशस्ति पत्र दिये गए।
  • इन कलाकारों का चयन राज्य पुरस्कार प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ है। 15 नवंबर, 2021 से 24 दिसंबर, 2021 तक विभिन्न शिल्पों के लिये उपेंद्र महारथी शिल्प संस्थान की ओर से प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें कुल 322 कलाकारों ने भाग लिया था।
  • राज्य पुरस्कार (2021) से सम्मानित कलाकार:
    • अर्चना कुमारी (मधुबनी पेंटिंग), भगवान ठाकुर (मधुबनी पेंटिंग), अंबिका देवी (पेपर मेशी शिल्प), दीपेश सोनी (काष्ठ कला), स्वाति राज (मेटल शिल्प), राधा कुमारी (सिक्की कला), अभिषेक कुमार (चर्म कला), हिना कुमारी (मंजूषा पेंटिंग), चंद्रकांती देवी (एप्लिक शिल्प), सुमन सिंह (सुजनी कला), अनीता पांडेय (भोजपुरी आर्ट), ज्ञांति देवी (क्रोशिया), पूजा (टिकुली पेंटिंग), नमिता आज़ाद (अन्यान्य में कपड़े की गुड़िया शिल्प) एवं यशवंत कुमार झा (अन्यान्य में सिक्की कला)।
  • मेधा पुरस्कार से सम्मानित कलाकार:
    • आभा दास (मधुबनी पेंटिंग), मंजू करण (मधुबनी पेंटिंग), अमरेश कुमार लाल दास (मधुबनी पेंटिंग), रूबी देवी (मधुबनी पेंटिंग), रमा देवी (मधुबनी पेंटिंग), सुनील कुमार चौधरी (मंजूषा पेंटिंग), झना रानी (पेपरमेशी शिल्प), रूपा कुमारी (जूट शिल्प), मीना देवी (एप्लिक शिल्प), सुजाता कुमारी (सुजनी शिल्प), कौशिकी श्रीवास्तव (ब्लॉक पेटिंग), निक्की कुमारी (भोजपुरी आर्ट), सोनी (टिकुली पेंटिंग), एवं जितेंद्र राय (अन्यान्य में सिक्की कला)।

 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2