ध्यान दें:





प्रिलिम्स फैक्ट्स


प्रारंभिक परीक्षा

अभ्यास लामितिये 2022

  • 22 Mar 2022
  • 1 min read

भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों (एसडीएफ) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये 2022 (LAMITIYE 2022) के नौवें संस्करण के लिये भारतीय सेना का एक दल सेशेल्स पहुँच गया है।

  • सेशल्स पश्चिमी हिंद महासागर में एक द्वीप समूह है, जिसमें लगभग 115 द्वीप हैं।

Seychelles

प्रमुख बिंदु

  • लामितिये का ‘क्रेओल’ भाषा में मतलब दोस्ती है, यह वर्ष 2001 से सेशल्स में आयोजित होने वाला एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण सैन्य अभ्यास है।
  • इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच कौशल, अनुभव और अच्छी प्रथाओं का आदान-प्रदान करने के अलावा द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बनाना और बढ़ावा देना है।
  • वर्तमान वैश्विक स्थिति और हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं की पृष्ठभूमि में दोनों देशों द्वारा सामना की जाने वाली सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में सैन्य अभ्यास लामितिये महत्त्वपूर्ण है।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
Share Page
images-2
images-2