ध्यान दें:



DCAT


करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (सितंबर 2025)

  • 14 Aug 2025
  • 9 min read

प्रश्न 1.  भारत में आनुवंशिक रूप से संशोधित (GM) फसलों से जुड़े अवसरों और चुनौतियों का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। इनके उपयोग को लेकर एक संतुलित दृष्टिकोण प्रस्तुत कीजिये।

प्रश्न 2.  जनरेटिव AI द्वारा उत्पन्न सामग्री के कॉपीराइट स्वामित्व से जुड़ी प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं? रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देते हुए कॉपीराइट धारकों के अधिकारों की रक्षा के लिये आप किस प्रकार के नियामक उपायों का सुझाव देंगे?

प्रश्न 3.  पारंपरिक चिकित्सा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के अनुप्रयोग से होने वाले लाभों और संबद्ध चुनौतियों का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। भारत इस क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व कैसे स्थापित कर सकता है?

प्रश्न 4.  भारत में जैव-उत्तेजकों के विकास और उपयोग से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों का विश्लेषण करते हुए, सतत् कृषि में उनकी क्षमता को साकार करने के लिये आवश्यक नियामक, अनुसंधान और विस्तार उपायों का मूल्यांकन कीजिये।

प्रश्न 5.  "कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित वेब क्रॉलर पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत कीजिये। क्या आपको लगता है कि इस तरह का प्रतिबंध नवाचार और सूचना तक पहुँच को बाधित करेगा? समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।"

close
Share Page
images-2
images-2