ध्यान दें:





DCAT 2024


करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी अक्तूबर-2024

  • 13 Sep 2024
  • 7 min read

प्रश्न 1. घास के मैदानों में वृक्षों के अतिक्रमण के प्रमुख कारण क्या हैं? इनके पारिस्थितिकी तंत्र, जैवविविधता और स्थानीय समुदायों पर प्रभावों की चर्चा कीजिये। 

प्रश्न 2. कोसी-मेची नदी जोड़ो परियोजना के पर्यावरणीय प्रभावों का मूल्यांकन कीजिये। इस परियोजना से स्थानीय पारिस्थितिक तंत्र और जैवविविधता पर क्या प्रभाव पड़ेगा? समझाइये। 

प्रश्न 3. नीति आयोग की सी-वीड मूल्य शृंखला विकास रिपोर्ट के मुख्य उद्देश्यों की चर्चा करते हुए रिपोर्ट में दर्शाई गई प्रमुख कमियों को समझाइये। 

प्रश्न 4. जलवायु परिवर्तन बच्चों की शिक्षा को किस प्रकार प्रभावित कर रहा है? विस्तारपूर्वक चर्चा कीजिये। 

प्रश्न 5. भारत में मैंग्रोव की वर्तमान स्थिति का आकलन कीजिये। जलवायु परिवर्तन, तटीय विकास और अन्य मानवीय गतिविधियों के कारण मैंग्रोव को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है? समझाइये।

close
Share Page
images-2
images-2