करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर
अंतर्राष्ट्रीय संबंध (मई 2025)
- 14 May 2025
- 6 min read
प्रश्न 1. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-न्यूज़ीलैंड सहयोग की प्रासंगिकता को रेखांकित कीजिये। क्या यह सहयोग क्षेत्रीय स्थिरता और संतुलन में योगदान कर सकता है? समझाइये।
प्रश्न 2. भारत-मॉरीशस संबंधों के प्रमुख आयामों का वर्णन करते हुए विश्लेषण कीजिये कि यह संबंध भारत की ‘सागर’ (SAGAR) नीति को कैसे सुदृढ़ करता है।
प्रश्न 3. भारत की SAGAR नीति हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसकी रणनीतिक और आर्थिक प्राथमिकताओं को कैसे प्रतिबिंबित करती है? चर्चा कीजिये।
प्रश्न 4. भारत-अमेरिका ऊर्जा साझेदारी के प्रमुख पहलुओं की चर्चा कीजिये। यह दोनों देशों के आर्थिक और भू-राजनीतिक हितों को कैसे प्रभावित करती है? समझाइये।
प्रश्न 5. यूक्रेन संकट ने वैश्विक भू-राजनीति को किस प्रकार प्रभावित किया है? इसकी पृष्ठभूमि एवं प्रमुख पक्षों की भूमिका की विवेचना कीजिये।