करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर
इतिहास, कला एवं संस्कृति (मई 2025)
- 14 Aug 2025
- 6 min read
प्रश्न 1. अमीर खुसरो की काव्य और संगीत परंपरा ने भारतीय भक्ति आंदोलन को किस प्रकार प्रभावित किया? चर्चा कीजिये।
प्रश्न 2. धर्म व्यक्ति के आत्मसम्मान और स्वतंत्रता का साधन होना चाहिये। इस कथन के आलोक में डॉ. अंबेडकर के धार्मिक दृष्टिकोण की विवेचना कीजिये।
प्रश्न 3. धौलावीरा की नगर योजना और वास्तुकला सिंधु घाटी सभ्यता के अन्य स्थलों से कैसे भिन्न है? विस्तार से चर्चा कीजिये।
प्रश्न 4. आज़ाद हिंद फौज (INA) के गठन और उद्देश्यों की व्याख्या कीजिये एवं स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका का मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 5. विनायक दामोदर सावरकर के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान की चर्चा कीजिये एवं समझाइये कि उनके क्रांतिकारी विचारों का स्वतंत्रता आंदोलन पर क्या प्रभाव पड़ा?