करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (जनवरी 2025)
- 13 Jan 2025
- 9 min read
प्रश्न 1. COP29 ने जलवायु वित्त के क्षेत्रें में कौन-सी उपलब्धियाँ प्राप्त कीं? इस संदर्भ में विकासशील देशों के लिये इसके महत्त्व का मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 2. मैंग्रोव वन तटीय पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन में किस प्रकार सहायक होते हैं? भारत में मैंग्रोव संरक्षण से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिये।
प्रश्न 3. "WMO के 2023 के ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन के प्रकाश में, ग्रीनहाउस गैसों के बढ़ते स्तर का वैश्विक जलवायु परिवर्तन पर क्या प्रभाव पड़ा है? भारत के संदर्भ में इसका विश्लेषण कीजिये।"
प्रश्न 4. जैवविविधता संरक्षण के लिये COP16 के निर्णयों का विश्लेषण कीजिये। इनसे भारत की जैवविविधता और पर्यावरण संरक्षण पर क्या प्रभाव पड़ सकता है? समझाइये।
प्रश्न 5. भारत में लैंगिक-संवेदनशील जलवायु नीतियों के क्रियान्वयन में प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं? इनसे निपटने के लिये संभावित समाधान सुझाइये।
प्रश्न 6. जलवायु परिवर्तन और मानवजनित गतिविधियों के संदर्भ में भारत के संरक्षित क्षेत्रों पर बढ़ते खतरों का आकलन कीजिये। इन क्षेत्रें के संरक्षण के लिये आवश्यक नीतिगत सुधार क्या हो सकते हैं? समझाइये।