ध्यान दें:



DCAT


करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर

भारतीय समाज एवं सामाजिक न्याय (फरवरी 2025)

  • 13 Feb 2025
  • 9 min read

प्रश्न 1.  विचाराधीन कैदियों के अधिकारों का उल्लंघन और उनकी स्थिति में सुधार के लिये भारतीय न्यायपालिका द्वारा किये गए प्रयासों पर चर्चा कीजिये।  

प्रश्न 2.  महिला जनप्रतिनिधियों के लिये शासन प्रणाली में सुधार की आवश्यकता पर सर्वाेच्च न्यायालय के विचारों का मूल्यांकन कीजिये। इसके साथ ही, शासन में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिये क्या कदम उठाए जाने चाहिये? समझाइये।       

प्रश्न 3.  असमानता को कम करने में धर्मार्थ संगठनों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। क्या यह राज्य-प्रेरित प्रयासों का प्रतिस्थापन हो सकता है या केवल एक पूरक भूमिका निभा सकता है? उपयुक्त उदाहरणों के साथ अपने उत्तर की पुष्टि कीजिये।    

प्रश्न 4.   भारतीय समाज में लैंगिक समानता के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास में बनाए गए कानूनों का महिलाओं द्वारा दुरुपयोग किस हद तक एक गंभीर मुद्दा बन गया है? विश्लेषण कीजिये।        

प्रश्न 5.   भारत की जनसंख्या वृद्धि दर और इससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। क्या वर्तमान जनसंख्या नीति इन चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम है? समझाइये।       

close
Share Page
images-2
images-2