ध्यान दें:



DCAT


करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर

संवैधानिक/ प्रशासनिक घटनाक्रम (फरवरी 2025)

  • 13 Feb 2025
  • 10 min read

प्रश्न 1.  संविधान के दृष्टिकोण से उपासना स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 की वैधता पर चर्चा कीजिये। क्या यह अधिनियम संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है? समझाइये।

प्रश्न 2.  भारत में राष्ट्रपति और न्यायाधीशों के महाभियोग प्रक्रिया की तुलना कीजिये एवं उनके बीच समानताएँ और भिन्नताएँ स्पष्ट कीजिये।

प्रश्न 3.  ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा भारतीय लोकतंत्र के लिये कितनी व्यावहारिक है? इसके लाभ और संभावित चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये।

प्रश्न 4.  भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति, शपथ और सेवा शर्तों को नियंत्रित करने वाले संवैधानिक प्रावधानों का विश्लेषण कीजिये। साथ ही, इन प्रावधानों का भारत के वित्तीय तंत्र पर प्रभाव की चर्चा कीजिये।

प्रश्न 5.  संविधान दिवस भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण में किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है? इसके ऐतिहासिक और समकालीन महत्त्व की चर्चा कीजिये।

प्रश्न 6.   सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा EVM और VVPAT प्रणाली के समर्थन का भारतीय चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने के संदर्भ में विश्लेषण कीजिये।

प्रश्न 7.   भारतीय वायुयान विधेयक 2024 के माध्यम से भारत में विमानन उद्योग के सतत् विकास को सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक प्रयासों पर चर्चा कीजिये।

close
Share Page
images-2
images-2