ध्यान दें:





DCAT 2024


करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर

भारतीय समाज एवं सामाजिक न्याय दिसंबर-2024

  • 14 Nov 2024
  • 8 min read

प्रश्न 1.  किस प्रकार से अत्यधिक कार्यभार और तनाव युवा महिला पेशेवरों के मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है? एक व्यापक समाधान की आवश्यकता का विश्लेषण कीजिये।

प्रश्न 2.  भारत के मौजूदा कानूनों और नीतियों में जातिवाद के उन्मूलन के लिये किये गए प्रयासों का मूल्यांकन कीजिये तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के साथ उनकी तुलना कीजिये।

प्रश्न 3.  भारत की कानून प्रणाली में साक्षी द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों की जाँच कीजिये एवं न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये एक व्यापक साक्षी संरक्षण कानून क्यों आवश्यक है? समझाइये।

प्रश्न 4.  भारतीय संविधान में धार्मिक प्रथाओं और मंदिरों के संचालन से संबंधित प्रावधानों का विश्लेषण कीजिये तथा यह समझाएँ कि ये प्रावधान विवादों को कैसे प्रभावित करते हैं।

प्रश्न 5.  सीवर की सफाई में लगे श्रमिकों की जातीय संरचना के आलोक में भारतीय समाज में व्याप्त जातिवाद पर चर्चा कीजिये। इस असमानता को समाप्त करने के लिये कौन-से कानूनी और सामाजिक सुधार आवश्यक हैं? समझाइये।

close
Share Page
images-2
images-2