ध्यान दें:



DCAT


करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर

भूगोल एवं आपदा प्रबंधन (अप्रैल 2025)

  • 14 Apr 2025
  • 8 min read

प्रश्न 1. नियोटेथिस महासागरीय प्लेट की उत्पत्ति और विकास की व्याख्या कीजिये। यह भारतीय उपमहाद्वीप की भू-गर्भीय संरचना को कैसे प्रभावित करती है? चर्चा कीजिये।

प्रश्न 2. भारत में आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली में केंद्र और राज्यों के बीच वित्तीय असंतुलन किस प्रकार आपदा प्रबंधन को प्रभावित करता है? इस संदर्भ में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) की भूमिका का विश्लेषण कीजिये।

प्रश्न 3. भारत में अंतर्देशीय जल परिवहन की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन कीजिये। इसे एक प्रभावी परिवहन प्रणाली बनाने के लिये किन प्रमुख सुधारों की आवश्यकता है? चर्चा कीजिये।

प्रश्न 4. आर्कटिक वार्मिंग और समुद्र स्तर वृद्धि के बीच संबंध को समझाइये। इसके संभावित परिणामों को ध्यान में रखते हुए, वैश्विक तटीय क्षेत्रों के लिये क्या उपाय किये जा सकते हैं? चर्चा कीजिये।

प्रश्न 5. पृथ्वी के आंतरिक कोर की संरचना और उसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिये एवं हाल ही में किये गए शोध के आधार पर इसमें हो रहे संभावित परिवर्तनों की व्याख्या कीजिये।

close
Share Page
images-2
images-2