इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

ज़ोजिला दर्रा

  • 28 Mar 2022
  • 3 min read

हाल ही में सोनमर्ग (Sonamarg) से लद्दाख (Ladakh) के ऊँचाई वाले क्षेत्र तक नागरिक यातायात हेतु ज़ोजिला दर्रे (Zoji la Pass) को खोल दिया गया है।

  • ज़ोजिला लद्दाख के द्रास में 11,650 फीट से अधिक ऊंँचाई पर स्थित है और ऐतिहासिक रूप से सर्दियों के मौसम में इसका अधिकांश भाग बंद रहता है।

Zoji-La-Pass

प्रमुख बिंदु 

ज़ोजिला दर्रे के बारे में: 

  • ज़ोजिला दर्रा लद्दाख के कारगिल ज़िले में स्थित एक उच्च पर्वतीय दर्रा है।
  • यह लेह और श्रीनगर को जोड़ता है और केंद्रशासित प्रदेशों- लद्दाख और कश्मीर के बीच एक महत्त्वपूर्ण लिंक प्रदान करता है।
  • ज़ोजिला दर्रे को ‘बर्फीले तूफान के दर्रे’ के रूप में जाना जाता है।
  • ज़ोजिला दर्रा सर्दियों के दौरान भारी हिमपात के कारण बंद रहता है, जिससे लद्दाख क्षेत्र का संपर्क कश्मीर से कट जाता है।
  • वर्ष 2018 में ज़ोजिला सुरंग परियोजना शुरू की गई थी। यह एशिया की सबसे लंबी और रणनीतिक द्वि-दिशात्मक सुरंग है, जो श्रीनगर, कारगिल और लेह के बीच हर मौसम में संपर्क सुविधा प्रदान करेगी।

हिमालय के प्रमुख दर्रे

दर्रा

किससे-किसको जोड़ता है?/विशेषताएँ

1. बनिहाल दर्रा

कश्मीर घाटी को बाह्य हिमालय और दक्षिण में मैदानी इलाकों के साथ।

2. बारा-लाचा-ला दर्रा

हिमाचल प्रदेश के लाहौल को लेह ज़िले से।

3. फोटू-ला दर्रा

लेह को कारगिल से।

4. रोहतांग दर्रा

कुल्लू घाटी को हिमाचल प्रदेश की लाहौल और स्पीति घाटी से।

5. शिपकी ला दर्रा

हिमाचल प्रदेश को तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र से।

6. जेलेप ला दर्रा

सिक्किम को तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र से।

7. नाथू ला दर्रा

सिक्किम को तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र से।

8. लिपूलेख दर्रा

भारत की चौड़न घाटी को तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र से। यह उत्तराखंड, चीन और नेपाल के ट्राई-जंक्शन पर स्थित है।

9. खार्दूंग ला

लद्दाख को सियाचिन ग्लेशियर से। यह विश्व का सबसे ऊँचा मोटर वाहन योग्य दर्रा है।

10. बोम-डि-ला दर्रा

यह अरुणाचल प्रदेश में है।

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2