इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

विश्व हिंदी दिवस

  • 12 Jan 2022
  • 5 min read

प्रतिवर्ष 10 जनवरी को दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने हेतु ‘विश्व हिंदी दिवस’ (WHD) मनाया जाता है।

  • इस वर्ष (2022) विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर यूनेस्को के ‘विश्व धरोहर केंद्र’ (WHC) ने अपनी वेबसाइट पर भारत के विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण प्रकाशित करने पर सहमति व्यक्त की है।
  • ‘विश्व धरोहर केंद्र’ की स्थापना वर्ष 1992 में विश्व विरासत से संबंधित सभी मामलों के समन्वय हेतु की गई थी। यह केंद्र विश्व विरासत समिति और उसके ब्यूरो के वार्षिक सत्र का आयोजन करता है तथा साइट के नामांकन में राज्यों के दलों को सलाह प्रदान करता है।

प्रमुख बिंदु

  • विश्व हिंदी दिवस
    • इस दिवस को पहली बार वर्ष 2006 में 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित पहले ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ की वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में मनाया गया था। यह ‘राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ से अलग है।
    • यह दिवस दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित भारतीय दूतावासों द्वारा भी मनाया जाता है।
    • विश्व हिंदी सचिवालय भवन का उद्घाटन वर्ष 2018 में मॉरीशस में किया गया था।
  • राष्ट्रीय हिंदी दिवस:
    • देवनागरी लिपि में हिंदी को 14 सितंबर, 1949 को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। इसलिये हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
      • काका कालेलकर, मैथिली शरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविंददास ने हिंदी को राजभाषा बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
    • हिंदी आठवीं अनुसूची में शामिल भाषा भी है।
    • अनुच्छेद 351 'हिंदी भाषा के विकास के निर्देश' से संबंधित है।
  • हिंदी को बढ़ावा देने हेतु सरकार की पहल:
    • वर्ष 1960 में केंद्रीय हिंदी निदेशालय की स्थापना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत की गई थी।
    • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (Indian Council for Cultural Relations- ICCR) ने विदेशों में विभिन्न विदेशी विश्वविद्यालयों/संस्थानों में 'हिंदी पीठ' की स्थापना की है।
    • लीला (LILA)-राजभाषा (लर्निंग इंडियन लैंग्वेजे थ्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) हिंदी सीखने के लिये एक मल्टीमीडिया आधारित स्व-शिक्षण अनुप्रयोग है।
    • ई-सरल हिंदी वाक्य कोष (E-Saral Hindi Vakya Kosh) और ई-महाशब्दकोश मोबाइल ऐप (E-Mahashabdkosh Mobile App), राजभाषा विभाग की दो पहलें है जिनका उद्देश्य हिंदी के विकास के लिये सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है।
    • राजभाषा गौरव पुरस्कार और राजभाषा कीर्ति पुरस्कार हिंदी में योगदान हेतु प्रदान किये जाते हैं।

हिंदी भाषा:

  • हिंदी भाषा को अपना नाम फारसी शब्द ‘हिंद’ से प्राप्त हुआ है, जिसका अर्थ है 'सिंधु नदी की भूमि'। 11वीं शताब्दी की शुरुआत में तुर्की के आक्रमणकारियों ने सिंधु नदी के आसपास के क्षेत्र की भाषा को हिंदी यानी 'सिंधु नदी की भूमि की भाषा' नाम दिया।
  • यह भारत की राजभाषा है, अंग्रेजी दूसरी अन्य राजभाषा है।
  • भारत के बाहर कुछ देशों में भी हिंदी बोली जाती है, जैसे मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा नेपाल में।
  • हिन्दी अपने वर्तमान स्वरूप में विभिन्न अवस्थाओं के माध्यम से उभरी है जिसके दौरान इसे अन्य नामों से जाना जाता था। पुरानी हिंदी का सबसे प्रारंभिक रूप अपभ्रंश (Apabhramsa) था। 400 ईस्वी में कालिदास ने अपभ्रंश में विक्रमोर्वशियम नामक एक रोमांटिक नाटक लिखा।
  • आधुनिक देवनागरी लिपि 11वीं शताब्दी में अस्तित्त्व में आई।

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow