रैपिड फायर
विश्व प्रत्यायन दिवस 2025
- 10 Jun 2025
- 4 min read
स्रोत: पी.आई.बी
भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) ने व्यापार और अर्थव्यवस्था में प्रत्यायन की भूमिका को उजागर करने के लिये 9 जून को विश्व प्रत्यायन दिवस (WAD) 2025 मनाया, जिसका विषय था "प्रत्यायन: लघु एवं मध्यम उद्यमों (SME) का सशक्तीकरण"।
- QCI ने MSME के लिये डिजिटल मान्यता पहुँच बढ़ाने तथा गुणवत्ता मानकों के प्रति सार्वजनिक प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिये संशोधित NABL पोर्टल और गुणवत्ता समर्पण पहल भी शुरू की।
प्रत्यायन
- प्रत्यायन एक औपचारिक सत्यापन है कि कोई संस्था परीक्षण, निरीक्षण या प्रमाणन में गुणवत्ता मानकों को पूरा करती है। यह स्वास्थ्य, शिक्षा और खाद्य जैसे क्षेत्रों में गुणवत्ता को बढ़ाता है, मानकीकरण को बढ़ावा देता है तथा वैश्विक प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ाता है।
भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI)
- स्थापना: इसे वर्ष 1997 में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में स्थापित किया गया था।
- अध्यक्ष: उद्योग जगत की सिफारिशों के आधार पर प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त किया जाता है।
- अधिदेश: स्वास्थ्य, शिक्षा और गुणवत्ता संवर्द्धन जैसे क्षेत्रों में अनुरूपता मूल्यांकन निकायों के लिये राष्ट्रीय प्रत्यायन संरचना (NAS) का विकास एवं प्रबंधन करना।
- प्रमुख निकाय: प्रमाणन निकायों के लिये राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NABCB) और परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशालाओं हेतु राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NABL) QCI के 2 मान्यता बोर्ड हैं।
- ये सरकार और विनियामकों को सहयोग देने के लिये मिलकर कार्य करते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मान्यता प्राप्त अनुरूपता मूल्यांकन निकायों द्वारा उपलब्ध कराए गए आँकड़े निर्णय लेने, अनुपालन परीक्षण एवं मानक निर्धारण के संदर्भ में मज़बूत, विश्वसनीय तथा भरोसेमंद हों।
- उद्योग प्रतिनिधित्व: इसमें ASSOCHAM, CII और FICCI शामिल हैं, जो मज़बूत उद्योग-सरकार सहयोग को दर्शाता है।
प्रमाणन बनाम प्रत्ययन
विशेषताएँ |
प्रमाणन (Certification) |
प्रत्ययन (Accreditation) |
परिभाषा |
किसी सेवा, उत्पाद या प्रक्रिया की अनुरूपता पर तीसरे पक्ष द्वारा एक लिखित आश्वासन, जो किसी विशेष आवश्यकताओं पर आधारित होता है, जिसे शिक्षा, ऑडिट, मूल्यांकन या बाहरी समीक्षा के माध्यम से प्रदान किया जाता है। |
किसी अधिकृत संस्था द्वारा निर्दिष्ट मानकों के अनुरूप दक्षता की औपचारिक मान्यता। |
मूल गतिविधियाँ |
किसी दिये गए उद्योग में कंपनी की सभी गतिविधियों से संबंधित। |
विशिष्ट गतिविधियों पर आधारित होती है और संगठन की सभी गतिविधियों पर आधारित नहीं होती। |
अनुमोदन |
किसी उत्पाद, सेवा या प्रक्रिया का तीसरे पक्ष द्वारा अनुमोदन शामिल होता है। |
किसी स्वतंत्र तीसरे पक्ष द्वारा किसी उत्पाद, सेवा या प्रक्रिया का अनुमोदन शामिल होता है। |
और पढ़ें: भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI)