इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

ट्रांसओशनिक अभियानों पर महिला नौसेना अधिकारी

  • 23 Apr 2024
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू 

हाल ही में भारतीय नौसेना का नौकायान पोत INSV तारिणी दो महिला नौसेना कमांडरों के नेतृत्व में लगभग दो माह के ऐतिहासिक अंतर-महासागरीय मिशन (Transoceanic Expedition) के बाद गोवा में बंदरगाह पर वापस आ गया है।

  • यात्रा में मॉरीशस के अधिकारियों के साथ संवाद और मॉरीशस तटरक्षक बल के साथ एक प्रशिक्षण उड़ान शामिल थी, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध मज़बूत हुए।
  • यह उपलब्धि लैंगिक समानता और समुद्री भूमिकाओं में महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रति भारतीय नौसेना के समर्पण का प्रतीक है।
  • इसके बाद अधिकारी अब अपने अगले साहसिक कार्य की तैयारी कर रहे हैं- सागर परिक्रमा-IV नामक एक वैश्विक नौपरिसंचलन अभियान (Circumnavigation Expedition), जो INSV तारिणी पर सितंबर 2024 के लिये निर्धारित है।

INSV तारिणी:

  • INSV म्हेदी (Mhedi) के बाद यह भारतीय नौसेना की दूसरी सेलबोट है।
  • यह वर्ष 2017 में 'नाविका सागर परिक्रमा' नामक ऐतिहासिक अभियान में एक महिला अधिकारी दल के साथ वैश्विक नौपरिसंचलन करने के लिये जाना जाता है।

और पढ़ें: सागर परिक्रमा-IV

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2