इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

महिला 20 शिखर सम्मेलन 2023

  • 20 Jun 2023
  • 4 min read

हाल ही में भारत ने G20 की अध्यक्षता के एक भाग के रूप में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में महिला 20 (W20) शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जिसकी थीम 'महिला-नेतृत्व विकास- परिवर्तन, उन्नति करना और आगे बढ़ना' था।

  • इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण का जश्न मनाना तथा आर्थिक सशक्तीकरण, व्यापार एवं निवेश और अर्थव्यवस्था की देखभाल से संबंधित प्रमुख मुद्दों को संबोधित करना है।

W20 शिखर सम्मेलन की मुख्य विशेषताएँ: 

  • महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों और नेतृत्व की भूमिकाओं तक पहुँचने से रोकने वाली अदृश्य बाधाओं एवं पूर्वाग्रहों को तोड़ने पर चर्चा की गई।
  • स्वयं सहायता समूह (SHG), पीएम मुद्रा योजना और GeM पोर्टल जैसी सरकारी पहलों पर प्रकाश डाला गया है जो महिलाओं को बाज़ार और वित्त तक पहुँच प्रदान करते हैं।  
  • आर्थिक भागीदारी में लैंगिक असमानताओं को उजागर किया जाता है क्योंकि वित्तीय संसाधनों, बाज़ारों और व्यापार नेटवर्क सहित आर्थिक अवसरों तक पहुँचने में महिलाओं को अक्सर असमानताओं का सामना करना पड़ता है।  
  • प्रतिभागियों ने प्रणालीगत बाधाओं पर चर्चा की, जैसे कि क्रेडिट तक पहुँच की कमी, सीमित संपत्ति अधिकार और भेदभावपूर्ण प्रथाएँ, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में बाधा डालती हैं।
  • यह शिखर सम्मेलन महिला सशक्तीकरण हेतु उन्नयन, लचीलापन और प्रगति के जश्न के रूप में मनाया गया।

W20: 

  • परिचय: 
    • W20 (महिला 20) G20 के तहत एक आधिकारिक जुड़ाव समूह है।
    • इसकी स्थापना वर्ष 2015 में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से की गई थी।
      • पहला W20 शिखर सम्मेलन वर्ष 2015 में तुर्किये की G20 अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।
    • यह समूह G20 की चर्चाओं में लैंगिक विचारों को मुख्यधारा में शामिल करने के साथ उन्हें नीतियों और प्रतिबद्धताओं में परिवर्तित करने का प्रयास करता है।
      • यह G20 एजेंडे को प्रभावित करता है और विभिन्न वैश्विक चुनौतियों हेतु लैंगिक-संवेदनशील दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है।
  • प्राथमिकताएँ:
    • महिला उद्यमिता
    • धरातलीय स्तर पर महिला नेतृत्व
    • जेंडर डिजिटल डिवाइड को समाप्त करना
    • शिक्षा और कौशल विकास
    • जलवायु परिवर्तन
  • संरचना: 
    • W20 में प्रतिनिधियों का एक अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क शामिल है।
    • ये प्रतिनिधि गैर-सरकारी महिला संगठनों, नागरिक समाज, महिला उद्यमियों, व्यवसायों और थिंक टैंक का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
    • यह नेटवर्क G20 सदस्य देशों तक फैला हुआ है। 
  • W20 और भारत की अध्यक्षता: 
    • W20 भारत ने 12 दिसंबर, 2022 को W20 इंडोनेशिया से इसकी अध्यक्षता ग्रहण की।

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2