हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स

प्रारंभिक परीक्षा
Switch To English

वाइट टफ्टेड रॉयल बटरफ्लाई

  • 12 Jan 2023
  • 3 min read

हाल ही में तितली पर्यवेक्षकों और शोधकर्त्ताओं की एक टीम ने केरल के कन्नूर में एक दुर्लभ तितली प्रजाति ह्वाइट टफ्टेड रॉयल बटरफ्लाई की खोज की है, जिसे पहली बार वर्ष 2017 में अगस्त्यकूडम में और वर्ष 2018 में शेंदुर्नी वन्यजीव अभयारण्य में देखा गया था।

white-tufted-royal-butterfly

प्रमुख बिंदु

  • परिचय:
    • तितलियाँ, आर्थ्रोपोडा फाइलम के लेपिडोप्टेरा ऑर्डर से संबद्ध कीड़े हैं, जिसमें पतंगें (Moths) भी शामिल हैं।
    • वयस्क तितलियों में बड़े और प्रायः चमकीले रंग के पंख मौजूद होते हैं।
    • हाल ही में ‘गोल्डन बर्डविंग’ (ट्रोइड्स ऐकस) के रूप में प्रसिद्ध एक हिमालयी तितली को 88 वर्षों के बाद भारत की सबसे बड़ी तितली के रूप में खोजा गया है।
  • महत्त्व:
    • समृद्ध जैवविविधता: किसी भी क्षेत्र में तितलियों की प्रचुरता समृद्ध जैवविविधता का प्रतिनिधित्त्व करती है।
    • संकेतक प्रजाति: तितली एक संकेतक प्रजाति के रूप में कार्य करती है।
      • एक संकेतक प्रजाति पारिस्थितिकी तंत्र की समग्र स्थिति और उस पारिस्थितिकी तंत्र में अन्य प्रजातियों की जानकारी प्रदान करती है। यह पर्यावरणीय परिस्थितियों के साथ-साथ सामुदायिक संरचना के पहलुओं में गुणवत्ता एवं परिवर्तनों को भी दर्शाती है।
    • परागणक: यह परागण में मदद करके और पौधों की कई प्रजातियों के संरक्षण में परागकण के रूप में कार्य करती है।

 UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न: 

प्रश्न. हाल ही में हमारे देश में पहली बार निम्नलिखित में से किस राज्य ने किसी विशेष तितली को राज्य तितली घोषित किया है? (2016)
(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) महाराष्ट्र

उत्तर: (d)

स्रोत: द हिंदू

एसएमएस अलर्ट
Share Page