रैपिड फायर
विकसित कृषि संकल्प अभियान
- 28 May 2025
- 2 min read
स्रोत: डी.डी.
विकसित कृषि संकल्प अभियान एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसे भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण के लिये वैज्ञानिक प्रसार, स्थायी प्रथाओं और किसान सशक्तीकरण के माध्यम से प्रारंभ किया गया है।
- परिचय: विकसित कृषि संकल्प अभियान वर्ष में दो बार (खरीफ और रबी की बुवाई के पूर्व) आयोजित किया जाता है, ताकि फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य और संसाधन प्रबंधन को सुधारने के लिये समय से क्षेत्रीय स्तर पर मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।
- यह अभियान 723 ज़िलों में 65,000 से अधिक गाँवों को शामिल करने का लक्ष्य रखता है और इससे 1.3 करोड़ से अधिक किसानों को सीधेतौर पर जोड़ने की उम्मीद है, ताकि वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और स्थायी कृषि विकास को प्रोत्साहित किया जा सके।
- यह अभियान विज्ञान-समर्थित, जलवायु सहिष्णु और किसान-केंद्रित कृषि के माध्यम से भारत को बास्केट ऑफ द वर्ल्ड बनाने की दृष्टि से मेल खाता है।
- आयोजक: इस अभियान का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), राज्य कृषि विभागों, कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) द्वारा किया जाता है।
- भारत डिजिटल कृषि मिशन, एग्रीस्टैक (किसान ID) और नमो ड्रोन दीदी के माध्यम से प्रौद्योगिकी आधारित कृषि को बढ़ावा देता है।
- किसान सुविधा जैसे ऐप्स और पर ड्रॉप मोर क्रॉप के तहत AI-आधारित सिंचाई कृषि सलाह से जल दक्षता को बढ़ाया जा सकता है।