इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल

  • 25 Jun 2022
  • 4 min read

हाल ही में वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना द्वारा ओडिशा के एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR), चांदीपुर में एक भारतीय नौसेना जहाज़ से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया था।  

Air-Missile

प्रमुख बिंदु: 

  • VL-SRSAM के बारे में: 
    • VL-SRSAM को भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर तैनाती के लिये रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की तीन इकाईयों द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। 
    • मिसाइल में सी-स्किमिंग टारगेट्स (sea-skimming targets) सहित निकट सीमा पर विभिन्न हवाई खतरों को बेअसर करने की क्षमता है।.  
      • सी स्किमिंग एक ऐसी तकनीक हैं जिसका उपयोग कई एंटी-शिप मिसाइलें और कुछ लड़ाकू या स्ट्राइक एयरक्राफ्ट रडार और इन्फ्रारेड डिटेक्शन से बचने के लिये करते हैं। 
  • डिज़ाइन: 
    • मिसाइल को 40 से 50 किमी. की दूरी पर और लगभग 15 किमी की ऊँचाई पर उच्च गति वाले हवाई लक्ष्यों पर हमला करने के लिये डिज़ाइन किया गया है। 
    • इसका डिज़ाइन अस्त्र मिसाइल पर आधारित है जो दृश्य सीमा से परे हवा-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल है। 
      • अस्त्र ("हथियार") भारत की पहली हवा-से-हवा में सभी मौसम में दृश्य सीमा से परे सक्रिय रडार होमिंग एयर-टू-एयर मिसाइल है, जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा विकसित किया गया है। 
      • बियॉन्ड-विज़ुअल-रेंज मिसाइल (BVR) एक हवा-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल है जो 20 नॉटिकल मील या उससे अधिक की रेंज में मारने में सक्षम है। 
  • विशेषताएँ: 
    • क्रूसीफॉर्म पंख: वे चार छोटे पंख होते हैं जो चार तरफ एक क्रॉस की तरह व्यवस्थित होते हैं और प्रक्षेप्य को एक स्थिर वायुगतिकीय स्थिति प्रदान करते हैं। 
    • थ्रस्ट वेक्टरिंग: यह अपने इंज़न से थ्रस्ट की दिशा बदलने, कोणीय वेग और मिसाइल के स्थिति को नियंत्रित करने की क्षमता है। 
      • थ्रस्ट वह बल है जो विमान को हवा के माध्यम से ले जाता है। 
    • कनस्तरीकृत प्रणाली: इसके द्वारा अंदर के वातावरण को नियंत्रित किया जाता है, इस प्रकार इसका परिवहन और भंडारण आसान हो जाता है और हथियार टिकाऊ हो जाते है।

नौसेना युद्ध 

  • यह समुद्र, महासागर या किसी अन्य युद्धक्षेत्र में और पानी के एक बड़े निकाय जैसे कि एक बड़ी झील या चौड़ी नदी से संबंधित एक युद्ध है। 
  • रक्षात्मक प्रतिक्रिया: 
    • चैफ: 
    • यह दुश्मन के रडार और रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) मिसाइल से नौसेना के जहाजों की रक्षा के लिये विश्व भर में इस्तेमाल की जाने वाली एक प्रतिवाद तकनीक है। 
      • जहाज़ रोधी मिसाइलों का मुकाबला करने के लिये मिसाइलें: 
    • इन प्रणालियों में एक त्वरित पहचान तंत्र और युद्धपोतों के लिये त्वरित प्रतिक्रिया होनी चाहिये। 

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow