इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

संयुक्त राज्य अमेरिका और इंडोनेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास

  • 10 Sep 2022
  • 5 min read

हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका और इंडोनेशियाई सेनाओं ने इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर वार्षिक संयुक्त युद्ध अभ्यास किया।

  • पहली बार हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन द्वारा बढ़ती समुद्री गतिविधि के बीच अन्य भागीदार देशों के प्रतिभागी भी शामिल हुए हैं।

संयुक्त सैन्य अभ्यास:

  • वर्ष 2022 के इस अभ्यास में अमेरिका, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, जापान और सिंगापुर के 5,000 से अधिक सैनिकों ने भाग लिया।
  • अभ्यास को एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के समर्थन में अंतर-क्षमता, विश्वास और सहयोग को मज़बूत करने के लिये डिज़ाइन किया गया था।
  • यह अभ्यास 14 अगस्त 2022 तक चला, जिसमें सेना, नौसेना, वायु सेना और समुद्री अभ्यास शामिल थे।
  • अमेरिका और इंडोनेशिया के साथ के होने वाले भारत के सैन्य अभ्यास:
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ होने वाले सैन्य अभ्यास:
  • भारत और अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास: यह भारत और अमेरिका के मध्य होने वाला सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग प्रयास है।
  • टाइगर ट्रायम्फ अभ्यास: इसका उद्देश्य मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास संचालन के लिये अंतर-क्षमता विकसित करना है।
  • अभ्यास वज्र प्रहार (विशेष बल अभ्यास): दोनों देशों के विशेष बलों द्वारा संयुक्त अभ्यास भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है।
  • इंडोनेशिया के साथ होने वाले सैन्य अभ्यास:
  • अभ्यास समुद्र शक्ति: भारत की एक्ट ईस्ट नीति के अनुसरण में, अभ्यास 'समुद्र शक्ति' की शुरुआत वर्ष 2018 में द्विपक्षीय अभ्यास (IN-IDN) के रूप में की गई थी।
  • अभ्यास का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करना और दोनों नौसेनाओं के मध्य समुद्री संचालन में आपसी समझ और अंतर को बढ़ाना है।
  • भारत-इंडोनेशिया कार्पेट (IND-INDO CORPAT) (समुद्री अभ्यास): भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती नौसेनाओं के मध्य समझ और अंतर-संचालन का निर्माण करती है और अवैध गैर-रिपोर्टेड अनियमित (IUU) मछली पकड़ने, मादक पदार्थों की तस्करी, समुद्री आतंकवाद, सशस्त्र डकैती और समुद्री डकैती को रोकने और कम करने के उपायों की सुविधा प्रदान करती है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्षों के प्रश्न (PYQs):

प्रश्न. हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2017)

  1. IONS का उद्घाटन भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में वर्ष 2015 में भारत में किया गया था।
  2. IONS एक स्वैच्छिक पहल है जो हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय राज्यों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाने का प्रयास करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (b)

व्याख्या:

  • ‘हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी’ (IONS) एक स्वैच्छिक और समावेशी पहल है, जो समुद्री सहयोग व क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिये हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय राज्यों की नौसेनाओं को एक साथ लाती है। अत: कथन 2 सही है।
  • यह समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने और सदस्य देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के लिये एक मंच प्रदान करती है।
  • इसका उद्घाटन IONS-2008 के रूप में फरवरी 2008 में नई दिल्ली, भारत में किया गया था। भारतीय नौसेनाध्यक्ष को वर्ष 2008-10 की अवधि के लिये IONS के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। अतः कथन 1 सही नहीं है।

अतः विकल्प (b) सही है

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2