इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

टाइफून राय

  • 28 Dec 2021
  • 2 min read

दिसंबर के मध्य में फिलीपींस के कुछ हिस्सों में टाइफून राय (स्थानीय रूप से ओडेट नाम दिया गया) के कारण आधिकारिक तौर पर मौतों की संख्या बढ़कर 388 हो गई है।

  • राय इस वर्ष (2021) आपदा-प्रवण द्वीप समूह से टकराने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है।

Typhoon_Rai_Drishti_IAS_Hindi

प्रमुख बिंदु

  • टाइफून एक तरह का चक्रवात है। इसकी उत्पत्ति स्थान के आधार पर इसे तूफान, आँधी या चक्रवात कह सकते हैं।
    • टाइफून: चीन सागर और प्रशांत महासागर में।
    • हरिकेन: कैरेबियन सागर और अटलांटिक महासागर में पश्चिम भारतीय द्वीपों में।
    • टोरनाडो: पश्चिम अफ्रीका और दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका की गिनी भूमि में।
    • विली-विलीज: उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में।
    • उष्णकटिबंधीय चक्रवात: हिंद महासागर क्षेत्र में।
  • इन सभी प्रकार के तूफानों का वैज्ञानिक नाम उष्णकटिबंधीय चक्रवात है।
    • उष्णकटिबंधीय चक्रवात तीव्र तूफान होते हैं, जो 119 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति और भारी बारिश के साथ गर्म उष्णकटिबंधीय महासागरों में उत्पन्न होते हैं।  
    • उष्णकटिबंधीय चक्रवात उत्तरी गोलार्द्ध में वामावर्त घूमते हैं।
  • क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र (RSMC) टोक्यो- यह टाइफून का नामकरण करता है। 'राय' नाम माइक्रोनेशिया द्वारा दिया गया है।

Tropical_Cyclones_Drishti_IAS_Hindi

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2