इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग- 2024

  • 29 Sep 2023
  • 4 min read

हाल ही में टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2024 का 20वाँ संस्करण जारी किया गया है, जिसमें 91 भारतीय संस्थानों को स्थान मिला है।

  • वर्ष 2024 रैंकिंग में 108 देशों और क्षेत्रों के 1,904 विश्वविद्यालय शामिल हैं।

नोट:

  • जिसे पहले द टाइम्स हायर एजुकेशन सप्लीमेंट (THES) के नाम से जाना जाता था, एक पत्रिका है जो विशेष रूप से उच्च शिक्षा से संबंधित समाचारों और मुद्दों पर रिपोर्टिंग करती है।

विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग- 2024 की मुख्य विशेषताएँ:

  • मानदण्ड(Parameters):
    • वर्ष 2024 की रैंकिंग पाँच क्षेत्रों में 18 प्रमुख संकेतकों के आधार पर विश्व में अनुसंधान-गहन विश्वविद्यालयों का व्यापक मूल्यांकन करती है, जिनमें: शिक्षण (29.5%), अनुसंधान वातावरण (29%), अनुसंधान गुणवत्ता (30%), उद्योग (4%), और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण (7.5%) हैं।
  • भारतीय विश्वविद्यालयों का प्रदर्शन:
    • रैंकिंग विवरण:
      • भारत के शीर्ष विश्वविद्यालय, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) ने वर्ष 2017 के बाद पहली बार 201-250 बैंड में आने वाले वैश्विक शीर्ष 250 विश्वविद्यालयों में वापसी की है।   
      • भारत में दूसरे सर्वोच्च रैंक वाले विश्वविद्यालय अन्ना विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज़ हैं, ये सभी 501-600 बैंड में शामिल हैं।
      • इस वर्ष भारतीय विश्वविद्यालयों ने महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की, जिनमें देश के पाँच शीर्ष विश्वविद्यालय भी शामिल हैं।
    • चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व वाला राष्ट्र:
      • भारत अब विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में चौथा सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व वाला देश है, इस सूची में रिकॉर्ड तोड़ 91 भारतीय संस्थान शामिल हैं।

  • वैश्विक विश्वविद्यालय:
    • शीर्ष विश्वविद्यालय:
      • ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (UK) ने सर्वोच्च रैंक हासिल की, उसके बाद स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (USA) और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT, USA) का स्थान रहा।

  • एशियाई विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व:
    • इस रैंकिंग में एशिया सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला महाद्वीप है, जिसमें 737 विश्वविद्यालय भाग लेते हैं। चीन और जापान ने अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया है, जिससे शीर्ष 200 में एशियाई विश्वविद्यालयों की संख्या में वृद्धि हुई है।

शिक्षा से संबंधित भारतीय पहलें:

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2