दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

तेलंगाना का स्थापना दिवस

  • 03 Jun 2022
  • 4 min read

तेलंगाना के राज्यपाल ने तेलंगाना स्थापना दिवस (2 जून) पर राज्य के लोगों को बधाई दी। 

प्रमुख बिंदु: 

  • परिचय: 
    • 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग को अलग कर 29वाँ राज्य तेलंगाना बनाया गया। 
    • आंध्र राज्य अधिनियम (1953) ने मद्रास राज्य (अब तमिलनाडु) से तेलुगु भाषी क्षेत्रों को अलग कर भारत के पहले भाषाई राज्य का गठन किया, जिसे आंध्र राज्य के रूप में जाना जाता है। 
    • राज्य पुनर्गठन अधिनियम (1956), के तहत हैदराबाद राज्य के तेलुगु भाषी क्षेत्रों को आंध्र राज्य के साथ मिलाकर एक विस्तृत आंध्र प्रदेश राज्य बनाया गया। 
    • आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम (2014) ने आंध्र प्रदेश को दो अलग-अलग राज्यों में विभाजित किया, (अर्थात् आंध्र प्रदेश (शेष) और तेलंगाना)। 
  • राजधानी: 
    • हैदराबाद 
  • सीमाएँ: 
    • तेलंगाना उत्तर में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़, पश्चिम में कर्नाटक और दक्षिण और पूर्व दिशाओं में आंध्र प्रदेश से घिरा हुआ है। 
  • तेलंगाना के चार प्रतीक: 
    • राज्य पक्षी - पालपिट्टा (भारतीय रोलर या ब्लू जे)। 
    • राज्य पशु - जिंका (हिरण)। 
    • राजकीय वृक्ष - जम्मी चेट्टू (प्रोसोपिस सिनेरिया)। 
    • राज्य पुष्प - तांगेदु (टान्नर कैसिया)। 
  • लोकप्रिय त्यौहार: 
    • उगादि, श्रीराम नवमी, बोनालु, विनायक चतुर्थी, दशहरा, दीपावली, संक्रांति, होली, महाशिवरात्रि जैसे हिंदू त्योहारों को धूमधाम, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जाता है। 
    • दशहरा 'पेडा पांडुगा' के साथ मुख्य त्योहार है। 
  • वैश्विक मान्यता: 
    • मुलुगु जिले में रामप्पा मंदिर काकतीयों की विशिष्ट शैली प्रस्तुत करता है। इस मंदिर की नींव "सैंडबॉक्स तकनीक" है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। 
    • निर्मल ज़िले में गोदावरी नदी और कामारेड्डी ज़िले में पेड्डा चेरुवु नदी के पार सदरमट एनीकट विरासत सिंचाई संरचनाओं के ICID रजिस्टर में शामिल हैं। 
  • राष्ट्रीय उद्यान:  
    • कासु ब्रह्मानंद रेड्डी राष्ट्रीय उद्यान 
    • महावीर हरिना वनस्थली राष्ट्रीय उद्यान 
    • मृगवनी राष्ट्रीय उद्यान 
  • वन्य जीवन अभयारण्य: 
    • किन्नरसानी वन्यजीव अभयारण्य 
    • एतुर्नगरम वन्यजीव अभयारण्य 
    • कवाल टाइगर रिज़र्व 
    • लांजा मदुगु शिवराम वन्यजीव अभयारण्य 
    • मंज़ीरा मगरमच्छ वन्यजीव अभयारण्य 
    • नागार्जुन सागर-श्रीशैलम वन्यजीव अभयारण्य 
    • पाखल वन्यजीव अभयारण्य 
    • पोचारम वन्यजीव अभयारण्य 
    • प्राणहिता वन्यजीव अभयारण्य 
  • जल विवाद:  
  • अन्य संबंधित पहल: 

स्रोत: द हिंदू 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow