ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान (SNSPA)

  • 17 Sep 2025
  • 15 min read

स्रोत: न्यूज़ ऑन एयर

प्रधानमंत्री ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान (SNSPA) और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की।

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 

  • यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य पहल है। 
    • इसका उद्देश्य भारत में महिलाओं और बच्चों के लिये स्वास्थ्य सेवा को मज़बूत करना, जनभागीदारी अभियान मॉडल के तहत निजी अस्पतालों की सक्रिय भागीदारी के साथ पहुँच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल तथा जागरूकता को बढ़ावा देना है। 
  • मुख्य विशेषताएँ: SNPSA महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों जैसे एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर के लिये व्यापक जाँच सुनिश्चित करने हेतु आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। 
    • SASHAKT पोर्टल प्रगति को रीयल-टाइम में ट्रैक करेगा, जिससे पारदर्शिता और कुशल कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा। 
    • SNPSA विशेष रूप से जनजातीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निक्षय मित्रों और स्वयंसेवी सहायता के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है। 
      • आँगनवाड़ियों और स्वास्थ्य शिविरों में शिक्षा के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण तथा  कल्याण पर जागरूकता को बढ़ावा देना।

राष्ट्रीय पोषण माह

  • यह एक वार्षिक अभियान है, जिसे वर्ष 2018 में शुरू किया गया था और इसे प्रत्येक वर्ष सितंबर में “जन आंदोलन” के हिस्से के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पोषण संबंधी साक्षरता, स्वस्थ आदतों और व्यवहार में बदलाव को बढ़ावा देना है। 
    • पोषण माह और पोषण पखवाड़ा के 7 संस्करणों में 130 करोड़ से अधिक पोषण-केंद्रित गतिविधियाँ आयोजित की गई हैं। 
  • वर्ष 2025 में आयोजित 8वें संस्करण का फोकस महत्त्वपूर्ण विषयों पर है जैसे: एनीमिया रोकथाम, विकास मॉनिटरिंग, पूरक आहार, “पोषण भी पढ़ाई भी”, बेहतर शासन के लिये तकनीक और पर्यावरण पहल “एक पेड़ माँ के नाम”
और पढ़ें: 7वाँ राष्ट्रीय पोषण माह 2024 
close
Share Page
images-2
images-2