रैपिड फायर
सुजलाम् भारत ऐप
- 11 Dec 2025
- 9 min read
जल शक्ति मंत्रालय ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के कुशल प्रबंधन के उद्देश्य से जल जीवन मिशन (JJM) के तहत एक प्रमुख डिजिटल पहल, सुजलाम् भारत ऐप का शुभारंभ किया है।
सुजलाम् भारत ऐप
- उद्देश्य: JJM के अंतर्गत स्रोत से लेकर घर तक बुनियादी ढाँचे की वास्तविक समय में निगरानी और प्रबंधन को सक्षम बनाने के लिये प्रत्येक ग्रामीण जल योजना के लिये एक एकीकृत, डिजिटल पहचान (सुजल गाँव आईडी) बनाना।
- तकनीकी आधार: इसे भास्करचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) के सहयोग से विकसित किया गया है।
- यह जल नेटवर्क, परिसंपत्ति सूची, जल गुणवत्ता डेटा और सामुदायिक प्रतिक्रिया के सटीक भू-स्थानिक मानचित्रण के लिये PM गति शक्ति GIS के साथ एकीकृत है।
- शासन परिवर्तन: इसका उद्देश्य नागरिकों और ग्राम पंचायतों के हाथों में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराकर, जल सेवा प्रदाताओं के सामुदायिक स्वामित्व और जवाबदेही को बढ़ावा देकर शासन प्रणाली में बदलाव लाना है।
- महत्त्व: इस ऐप को ‘ग्रामीण जल प्रणालियों के लिये आधार’ के रूप में परिकल्पित किया गया है, जो एक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित जल वितरण प्रणाली की रीढ़ की हड्डी का निर्माण करेगा।
|
और पढ़ें: जल जीवन मिशन |
