इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

ब्राज़ील में सोया उत्पादन और बाल कैंसर से होने वाली मौतें

  • 16 Nov 2023
  • 4 min read

स्रोत: डाउन टू अर्थ 

हाल के एक अध्ययन में पिछले दो दशकों में ब्राज़ील के अमेज़न और सेराडो क्षेत्रों में सोया/सोयाबीन उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि और बाल कैंसर से संबंधित मौतों के बढ़ने के बीच संबंध की पहचान की गई है। इन क्षेत्रों में सोया की कृषि के विस्तार के साथ-साथ कीटनाशकों के उपयोग में भी काफी वृद्धि हुई है।

अध्ययन के मुख्य बिंदु क्या हैं?

  • सोया उत्पादन और बाल कैंसर से होने वाली मौतों के बीच संबंध:
    • इस अध्ययन में वर्ष 2008 से वर्ष 2019 तक सोया उत्पादन में वृद्धि और बच्चों में एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (ALL) से होने वाली मौतों के बीच सांख्यिकीय रूप से महत्त्वपूर्ण संबंध का पता चला।
  • जल आपूर्ति के माध्यम से कीटनाशकों का संपर्क:
    • अध्ययन के अनुसार, जल आपूर्ति प्रवेश संभवतः वह मार्ग था जिसके माध्यम से कीटनाशकों का संपर्क हुआ। तुलनात्मक रूप से कहें तो सोया की खेती के लिये उपयोग की जाने वाली नगरपालिका भूमि की मात्रा में 10% की वृद्धि से ALL से पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु की संभावना 1.3% तथा दस से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु की संभावना 1.6% बढ़ गई।
  • सिफारिशें:
    • अध्ययन ने संबद्ध क्षेत्र में उच्च तीव्रता वाली कृषि के विस्तार त्तथा मानव स्वास्थ्य पर इसके प्रतिकूल परिणामों के बीच एक घनिष्ठ एवं निरंतर संबंध पर प्रकाश डाला।
      • हालाँकि उच्च-गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों तक पहुँच इन परिणामों को कम कर सकती है, विशेष रूप से ALL जैसी उपचार योग्य स्थितियों में।

ALL क्या है? 

  • ALL, जिसे एक्यूट लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया भी कहा जाता है, एक प्रकार का कैंसर है जो रक्त तथा अस्थि मज्जा को प्रभावित करता है। इसकी विशेषता लिम्फोब्लास्ट नामक अपरिपक्व श्वेत रक्त कोशिकाओं की तीव्र और अनियंत्रित वृद्धि है। ये असामान्य कोशिकाएँ सामान्य श्वेत रक्त कोशिकाओं, लाल रक्त कोशिकाओं एवं प्लेटलेट्स को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं, जिससे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।
  • इस प्रकार का ल्यूकेमिया सामान्यतः बच्चों में पाया जाता है, लेकिन यह वयस्कों को भी प्रभावित कर सकता है।
  • समय पर और उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल की शर्त पर ALL एक उपचार योग्य कैंसर है।

सोयाबीन की फसल:

  • सोयाबीन भारत में एक खरीफ फसल है।
  • सोयाबीन (ग्लाइसिन मैक्स) विश्व की सबसे महत्त्वपूर्ण बीज फलियाँ हैं जो वैश्विक खाद्य तेल में 25% योगदान देता है, विश्व में पशुधन के भोजन के लिये प्रोटीन का लगभग दो-तिहाई हिस्सा है और पोल्ट्री तथा मछली के भोजन में एक मूल्यवान घटक है।
  • यह मुख्य रूप से वर्टिसोल और संबंधित मृदा में वर्षा आधारित फसल के रूप में उगाया जाता है, जहाँ फसल के मौसम में औसत वर्षा 900 मिमी. होती है।
  • भारत में प्रमुख उत्पादक राज्य: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2