इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

स्लॉथ बीयर

  • 02 May 2022
  • 4 min read

हाल ही में ‘पीपुल फॉर एनिमल्स ग्रुप’ (PFA) द्वारा झारखंड के एक गाँव से वन अधिकारियों की सहायता से दो ‘स्लॉथ बीयर’ (Sloth Bear) को बचाया गया।

  • द पीपुल फॉर एनिमल्स मेनका गांधी द्वारा स्थापित एक पशु कल्याण संगठन है।
  • PFA ​​​​को मदारियों ने सूचित किया था। मदारी एक खानाबदोश समुदाय है जो जानवरों का इस्तेमाल  नुक्कड़ नाटकों में करके जीविकोपार्जन करता है।

स्लॉथ बीयर

  • परिचय: स्लॉथ बीयर श्रीलंका, भारत, भूटान और नेपाल में मुख्य रूप से तराई क्षेत्रों में पाए जाते हैं। 
    • स्लॉथ बीयर मुख्य रूप से दीमक और चींटियों को खाते हैं तथा भालू की अन्य प्रजातियों के विपरीत वे नियमित रूप से अपने शावकों को अपनी पीठ पर ले जाते हैं। 
    • ये शहद खाने के भी बहुत शौकीन होते हैं, इसलिये इन्हें ‘हनी बीयर’ (Honey Bear) भी कहा जाता है।
    • स्लॉथ बीयर हाइबरनेट (hibernate) अर्थात् शीतनिद्रा की स्थिति में नही जाते हैं।
  • वैज्ञानिक नाम:  मेलूरसस अर्सिनस (Melursus Ursinus)।
  • वास स्थान:  इसे हनी बीयर (Honey Bear) और हिंदी भालू भी कहा जाता है, यह उर्सिडा/उर्सिडी  (Ursidae) परिवार का हिस्सा है। ये भारत और श्रीलंका के उष्णकटिबंधीय या उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। 

Sloth-Bear

  • संरक्षण स्थिति:  
    • IUCN की रेड लिस्ट: सुभेद्य (Vulnerable)   
    • CITES: परिशिष्ट-I 
    • भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972: अनुसूची-I
  • खतरा: निवास स्थान की हानि, शरीर के अंगों के लिये अवैध शिकार स्लॉथ बीयर की प्रजाति के लिये सबसे बड़ा खतरा है। स्लॉथ बीयर को तमाशा दिखाने या प्रदर्शन में उपयोग के लिये पकड़ लिया जाता है। साथ ही उनके आक्रामक व्यवहार और फसलों को नुकसान पहुँचाने के कारण भी स्लॉथ बीयर का शिकार किया जाता है।  

विगत वर्ष के प्रश्न (PYQs): 

प्रश्न. निम्नलिखित में से जानवरों का कौन सा समूह लुप्तप्राय प्रजातियों की श्रेणी में आता है? (2012)

(A) ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, कस्तूरी मृग, लाल पांडा और एशियाई जंगली गधा
(B) कश्मीर हरिण, चीतल, ब्लू बुल और ग्रेट इंडियन बस्टर्ड
(C) हिम तेंदुए, स्वैम्प डियर, रीसस बंदर और सारस (क्रेन)
(D) शेर-पूंँछ मकाक, नील गाय, हनुमान लंगूर और चीता

उत्तर: (A) 

प्रजाति

वर्तमान स्थिति 

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड

अति संकटग्रस्त

कस्तूरी मृग    

संकटग्रस्त

लाल पांडा  

संकटग्रस्त

एशियाई जंगली गधा 

संकट के नज़दीक

कश्मीरी हंगुल 

कम चिंतनीय

चीतल 

कम चिंतनीय

नीलगाय 

कम चिंतनीय

हिम तेंदुआ 

संवेदनशील

रीसस बंदर

कम चिंतनीय

सारस (क्रेन)

संवेदनशील

शेर जैसी पूँछ वाला बंदर

संकटग्रस्त

हनुमान लंगूर

कम चिंतनीय

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow